Latest Updates
-
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान
दीपिका जैसी फ्लैट टमी पाने के लिये जानें उनके फिटनेस टिप्स
अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं और दीपिका जैसी फ्लैट टमी चाहती हैं तो, आजमाएं उनके फिटनेट टिप्स और पाएं उनके जैसा फिगर।
निश्चित रूप से हम में से अधिकाँश लोग बॉलीवुड की इस सुंदरी को जानते हैं, है न? क्या आपके उनके जैसा सुगठित शरीर और फ़्लैट टमी चाहती हैं, तो आपको उनकी फिटनेस टिप्स को अपनाना होगा। फिल्म इंडस्ट्री की इस प्रसिद्ध एक्ट्रेस ने अपनी सुंदरता और योग्यता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।
उनके फैन होने के नाते हमें उनकी कद काठी भी पसंद है, है न? और स्वाभाविक है कि हम दीपिका पादुकोण की तरह फ़्लैट टमी और कसा हुआ शरीर चाहते हैं ताकि हम भी आधुनिक कपड़े पहन सकें।

इसके अलावा पेट के आसपास जमा हुई चर्बी का हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पेट की चर्बी के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ जैसे मोटापा, दिल की बीमारियाँ, डाइबिटीज़, स्ट्रोक या कैंसर आदि भी हो सकती है।
अत: यह आवश्यक है कि आप सही आहार लें और अपनी फिटनेस दिनचर्या का पालन करें ताकि आप फिट और स्वस्थ रह सकें।अत: फ़्लैट टमी पाने के उनके राज़ के बारे में जाने! आइए देखे:

सलाह #1 सर्वप्रथम दीपिका पादुकोण यह मानती हैं कि फिटनेस जीबन जीने का एक तरीका है। यह आपके दिनचर्या का एक हिस्सा होना चाहिए।

सलाह#2 यदि आप दीपिका पादुकोण की तरह फ़्लैट टमी पाना चाहती हैं तो प्रतिदिन कम से कम 30 मिनिट योगासन करें। उन आसनों को ध्यान पूर्वक करें जिसके कारण आपके शरीर के महत्वपूर्ण भागों से फैट कम हो।

सलाह #3 दीपिका पादुकोण यह भी बताती है कि वे टमी क्रंचेस का भी अभ्यास करती हैं। यह पेट की मांसपेशियों में कसाव लाने के लिए अच्छी कसरत है। इसे प्रतिदिन करें ताकि आपके पेट का आकार सुडौल बना रहे।

सलाह #4 क्रंचेस के अलावा दीपिका के फिटनेस रूटीन में अन्य स्ट्रेंथनिंग गतिविधियाँ जैसे पुश अप्स, पुल अप्स और स्क्वाट शामिल हैं। अत: आप फ़्लैट टमी पाने के लिए ये चीज़े भी कर सकती हैं।

सलाह #5 यदि आप प्राकृतिक रूप से फ़्लैट टमी पाना चाहती हैं तो दीपिका की सलाह मानें और यदि आपको कसरत करने का समय न मिलें तो प्रतिदिन डांस करें। डांसिग से आप मज़ेदार तरीके से अपना वज़न कम कर सकती हैं।

सलाह#6 दीपिका के अलावा अन्य कलाकारों की राय के अनुसार भी फिटनेस के लिए आप दिन में जितना हो सकें चलें। जब भी आपको समय मिले तब वॉक करें।

सलाह #7 दीपिका पादुकोण के अनुसार फ़्लैट टमी पाने के लिए सुबह के समय और कसरत के बाद शरीर को स्ट्रेच करें ताकि आपके पेट की मांसपेशियां कसी हुई रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications