Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
मोटापा कम करना है तो करें ये डांस
क्या आप जानती हैं कि डांस करने से हमारे शरीर की कितनी अधिक कैलोरी बर्न होती है। जिम जाने और क्रेश डाइट करने से अच्छा है कि अपने मन-पसंद गाने पर थोड़ा कमर मटका ली जाए और अपने वजन को घटा लिया जाए। डांस करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है तथा बॉडी भी टोन हो जाती है। हर तरह का डांस वजन कम नहीं कर पाता है, इसके लिये केवल कुछ ही तरीके के डासं फार्म हैं, जिन्हें करने से लाभ मिलता है। चलिये जानते हैं क्या हैं वे डांस फार्म।

करें यह डांस फार्म:
1. फ्रीस्टाइल: यह डांस आपको फ्री होकर नाचने में मदद करता है। इसमें ना तो स्टेप की कोई चिंता करनी होती है और ना ही बॉडी मूवमेंट की। इस डांस से ना केवल मोटापा घटता है बल्कि शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है। इसको करने के लिये फास्ट म्यूजिक बीट की जरूरत होती है, जो नॉन स्टॉप बजती रहे। रोजाना 30 मिनट तक फ्रीस्टाइल डांस करने से वजन कम होता है।
2. बेली डांसिंग: इस डांस में शरीर का हर हिस्सा हरकत करता है। इसमें कूल्हे का उपयोग आमतौर पर सबसे अधिक किया जाता है। नितम्भ की चर्बी कम होने के साथ ही जाघं और पेट की भी चर्बी कम होती है। इस डांस को आप चाहें तो वीडियो देख कर या फिर कोई डांस क्लास ज्वाइन कर के सीख सकते हैं। इस डांस से शरीर में लचीलापन आता है और बॉडी फिट भी रहती है।
3. बैलेट: अगर आपको बॉडी शेप में लानी है, तो यह डांस जरुर कीजिये। इस डांस में शरीर का हर हिस्सा खिंचता है, जिसका अधिकतर पोज योगा कि तरह लगता है। इससे ध्यान लगाने की क्षमता बढती है, शरीर में लचीलापन आता है तथा जमी हुई चर्बी गलती है।
4. पोल डांसिंग: पोल पर चढना और लटकना, शरीर की बढी हुई कैलोरी को कम करता है। रोज 30 मिनट तक पोल डांसिंग का मतलब है, रोज जिम में 20 मिनट बिताना। इस डांस से बॉडी टोन, शेप तथा वेट कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
