Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
क्रंच करते वक्त ना करें ये 5 गल्तियां वरना नहीं मिलेगा रिजल्ट
पेट कम करने के लिये सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ क्रंच ही होती है। पर कई लोग क्रंच सही ढंग से नहीं करते या फिर वह इसे करते वक्त कई सारी गल्तियां करते हैं जिसके बारे में उन्हें खुद भी नहीं पता होता है।
Paytm Offer: Purchase men's footwear and get a cashback of 35% Hurry Up!
क्रंच करने से पेट की मासपेशियां टोन होती है, लेकिन गलत तरीके से किये जाने वाले क्रंच से आपका पेट कभी अंदर नहीं हो पाएगा।
इसके उल्टे आपकी सारी एनर्जी वेस्ट होगी और आप कभी भी अपने रिजल्ट तक नहीं पहुंच पाएंगे। आज हम आपको कुछ ऐसी गल्तियां बताएंगे जिन्हें आपको क्रंच करते वक्त बिल्कुल भी नहीं दोहराना है। आइये पढ़ें...

केवल क्रंच ही करना
अगर आपका ख्वाब 6 पैक एब्स बनाने का है तो शरीर के हर हिस्से की एक्सरसाइज करनी जरुरी है। क्रंच करने से केवल एक ग्रुप की मासपेशियों पर ही असर पड़ता है इसलिये मसल्स को टोन करने के लिये प्लांक, क्रॉस क्रंचिज़ और बाइसाइकिल क्रंचिज़ करें।

रोज़ क्रंच करना
आपको अपने शरीर के सभी कोर पर ध्यान देना चाहिये इसलिये अपना एक रूटीन बनाएं और उसमें लेग रेज़, प्लांक, रशियन ट्विस्ट और साइड प्लांक शामिल करें।

गलत तरीके का फॉर्म करना
गलत तरीके से एक्सरसाइज करने की वजह से आप कभी भी अपने लक्षय तक नहीं पहुंच सकते। उदाहरण के तौर पर क्रंच करते वक्त ट्रंक का लचीलापन होना जरुरी है ना कि आपकी गर्दन का। इसलिये कोशिश करें कि आप अपने टॉर्सो को ऊपर की ओर उठाएं ना कि केवल गर्दन को। अगर आपको पतली कमर और मजबूत एब्स चाहिये तो क्रॉस बॉडी एब क्रंच करें।

तेजी से क्रंच करना
कुछ लोगों के अंदर ये गलत धारणा है कि एब्स बनाने के लिये तेजी से क्रंच करना होता है। क्रंच करते वक्त हमेशा 1:2 का रूल अपनाना चाहिये। मतलब जब भी ऊपर आएं तो एक तक की गिनती गिने और जब नीचे जाएं तो दो तक की गिनती गिने। साथ ही गिनती तेजी से ना गिने बल्कि धीरे धीरे गिने। बीच बीच में सांस लेना भी काफी जरुरी है।

सही तरीके से सांस नहीं लेना
एक्सरसाइज करते वक्त कुछ लोग अपनी सांस को रोके रखते हैं। वर्कआउट करते वक्त आपकी मासपेशियों को ऑक्सीज़न की बेहद जरुरत होती है इसलिये जब आप सांस नहीं लेते तो आप जल्द ही थक जाते हैं और आपको चोट भी लग जाती है। इसलिये क्रंच करते वक्त ऊपर जब भी आएं तो सांस को छोड़ें और लेटते वक्त सांसों को अंदर भरें।



Click it and Unblock the Notifications
