Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
हमेशा जवां दिखना है तो खाएं ये फूड
यह एक सार्वभौमिक सत्य है कि कोई भी व्यक्ति हमेशा जवान नहीं रह सकता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे की रौनक और चमक चली जाती है और झुर्रियां आदि पड़ने लगती हैं।
कई महिलाएं और पुरूष हमेशा यंग दिखने की फिराक में रहते हैं और इसके लिए वह कोई न कोई क्रीम आदि लगाते ही रहते हैं। जिससे की उनकी त्वचा पर और अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है।
TIME TO SALE AWAY! Get Flat 60% Off + Paytm Cashback 10% Only at Jabong hurry
कॉस्मेटिक आदि का इस्तेमाल त्वचा को बाहर से अच्छा बना देता है लेकिन उनमें अंदरूनी क्षमता नहीं रह जाती है। अगर आप अपनी त्वचा को अंदर से दमकदार बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी फूडिंग हैबिट और लाइफ स्टाइल पर विशेष ध्यान देना होगा।
साथ ही खुराक में कुछ विशेष सब्जियों, फलों व फूड मैटर को शामिल करना होगा। चेहरे की त्वचा को दमकदार बनाने के लिए स्पेशल चीजें:

1. पालक - पालक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है साथ ही पौटेशियम और विटामिन की भी भरमार होती है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर की रक्षा करता है। इसके सेवन से ऊतकों और कोशिकाओं को ताकत मिलती है और वह स्वस्थ रहती हैं। खून को भी साफ रखने और मात्रा बढ़ाने में पालक कारगर होती है।

2. बीन्स: बीन्स में प्रोटीन और फाइबर होता है जिसमें कम कार्बोहाईड्रेट होने के कारण वसा नहीं होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। यह एंटी-एजिंग सब्जी होती है।

3. सॉल्मन: सॉल्मन एक प्रकार की मछली होती है जिसमें ओमेगा-3 फैट होता है। इसके सेवन से त्वचा दमकदार बनती है और पाचनक्रिया दुरूस्त रहती है।

4. हल्दी: हल्दी सबसे अच्छा एंटी-एजिंग एजेंट होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को अच्छा रखते हैं और उम्र को थाम देते हैं।

5. बादाम: बादाम में विटामिन ई होता है जो त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा कर देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
