Latest Updates
-
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल -
Bakrid 2026: बकरीद की नमाज कैसे पढ़ें? जानें नियत, तकबीरें और पुरुषों-औरतों के लिए सही तरीका -
Bakrid Mubarak Wishes 2026: रब की रहमत आप पर बरसती रहे...बकरीद पर अपनों को भेजें 50+ दिल छू लेने वाले संदेश -
Qurbani Ki Dua: बकरीद पर कुर्बानी से पहले और बाद में कौन सी दुआ पढ़ी जाती है? नोट कर लें सही तरीका -
Simple Jeera Style Aloo Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं चटपटी और स्वादिष्ट सब्जी -
Eid Mubarak Wishes For Friends: बकरीद पर दोस्तों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में कहें ईद मुबारक -
Bihar Original Method Litti Chokha Recipe: घर पर पाएं पारंपरिक सोंधा स्वाद
सेब हो या आलू, छिलके समेत खाएं ये फल और सब्जियां
क्या आप जानते हैं कि हमारे सेहत के लिये जितनी पौष्टिक फल और सब्जियां हैं, उतने ही इनके छिलके भी। जिन छिलको को आप कचरा समझ कर फेंक देते हैं, वही छिलके ढेर सारे गुणों से भरे हुए होते हैं।
अगर आप अगली बार सेब खाते हैं या फिर खीरा, तो उसके छिलके को भूल कर भी ना उतारें। हां, आप उनको भली प्रकार से धो सकते हैं, जिससे उनमें लगी धूल मिट्टी आराम से निकल जाए। आइये जानते हैं किन छिलको में कौन से गुण छुपे हुए होते हैं।

सेब- सेब के छिलके में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो कि शरीर में पाए जाने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

अंगूर: ये बात सच है कि अंगूर में भारी मात्रा में कीटनाशक पाए जाते हैं। लेनिक फिर भी आपको उसके छिलके को नहीं छीलना चाहिये। इसके छिलके में resveratrol पाया जाता है जो हृदय के लिये काफी अच्छा माना जाता है।

आलू: आलू के छिलके में आलू से कहीं ज्यादा आयरन, फाइबर और फोलेट पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें 5 से 10 गुना ज्यादा एंटीऑसीडेंट भी होता है।

खीरा: खीरे को छिलके के साथ खाने से कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन के प्राप्त होता है।

बैंगन: बैंगन में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाएंगे तो आपका वजन भी कम होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications