Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ना फेंके इन फलों के छिलकों को क्योंकि इनमें छुपा है स्वास्थ्य
अगर आप फलों के छिलकों को बेकार समझ कर फेक देते हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि इनमें स्वास्थ लाभ छुपा हुआ है।
हम में से अधिकाँश लोगों को फल खाना पसंद होता है और हम यह भी जानते हैं कि फल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
हालाँकि क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों के छिलकों भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं? सामान्यत: हम फलों के छिलके फेंक देते हैं और हम में बहुत से लोग यह नहीं महसूस करते कि फलों के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते हैं।
इसके अलावा फलों के गूदे की तरह फलों के छिलके टेस्टी (स्वादिष्ट) नहीं होते और यह बहे एक कारण है कि हम कभी भी फलों के छिलके खाने का प्रयत्न नहीं करते। जैसा कि हम जानते हैं कि फलों में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

कई वर्षों की खोज के बाद यह पता चला कि अधिकांश फलों में एंटीऑक्सीडेंटस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो घातक बीमारियों जैसे कैंसर आदि की रोकथाम करते हैं। इसके अलावा अधिकाँश फलों में स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार से लाभदायक होते हैं जैसे ये हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत करते हैं, वज़न कम करने में सहायक होते हैं, त्वचा को चमकीला बनाते हैं तथा शरीर से विषारी पदार्थों को बाहर निकलते हैं।
आज हम फलों के छिलकों से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के बारे में जानेंगे ताकि हम इनका भी सेवन कर सकें, आइए देखें!

1. संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर से फैट को तीव्रता से दूर करते हैं तथा कब्ज़ और श्वसन संबंधी समस्याओं से भी आराम दिलाते हैं।

2. केले का छिलका
केले के छिलके को दांतों पर रगड़ने से दांत सफ़ेद हो जाते हैं। इसके अलावा ये झुलसी हुई त्वचा को आराम पहुंचाते हैं तथा थोड़ी मात्रा में खान एपर ये एसिडिटी से भी आराम दिलाते हैं।

3. अनार के छिलके
अनार के छिलके में न्यूट्रियंट्स (पोषक तत्व) और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को रोकते हैं, गले की खराश से आराम दिलाते हैं और आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं।

4. तरबूजे के छिलके
तरबूजे के छिलके का सफ़ेद भाग वज़न कम करने में सहायक होता है तथा यह आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ और अंदर से चमकीला बनाता है क्योंकि यह कोशिकाओं को पोषण प्रदान करता है।

5. सेब का छिलका
सेब के छिलके कब्ज़ से आराम दिलाते है क्योंकि इनमें फाइबर पाया जाता है। सेब के छिलके आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाते हैं और कुछ विशेष प्रकार के कैंसर की रोकथाम करते हैं।

6. नीबू का छिलका
नीबू के छिलके में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। यह मुंह के संक्रमणों और पेट के कुछ संक्रमणों के उपचार में सहायक होते हैं। नीबू के छिलके तनाव से भी राहत दिलाने में सहायक होते हैं।

7. पपीते का छिलका
पपीते का छिलका आँतों में उपस्थित व्यर्थ और ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालकर उन्हें साफ़ करता है तथा आपको स्वस्थ रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications