Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Diet Tips: बस 1 हफ्ते में कम करें शादी के बाद का बढ़ा हुआ वजन
अगर आप भी शादी के बन्धन में बंध चुकी हैं और आप कई दिनों से नोटिस कर रही हैं कि आपका वजन बढ़ रहा है, तो परेशान ना हों। क्योंकि आज हम आपको सिर्फ एक हफ्ते में वजन कम करने के नुस्खे देंगे।
शादी का समय वह समय होता है जब आप के घर पर खूब हंसी खुशी का माहौल छाया हुआ होता है और खाने पीने पर किसी प्रकार की रोक-टोंक नहीं रखी जाती।
शादी तक तो सब कुछ अच्छा चलता है मगर शादी के बाद दुल्हनों का जो वजन बढ़ता है, वह जल्दी नहीं जाता। अगर आप भी शादी के बन्धन में बंध चुकी हैं और आप कई दिनों से नोटिस कर रही हैं कि आपका वजन बढ़ रहा है, तो परेशान ना हों। क्योंकि आज हम आपको सिर्फ एक हफ्ते में वजन कम करने के नुस्खे देंगे जिससे आप फिर से गार्जियस दिख सकें।

यहां पर कुछ रूल्स दिये जा रहे हैं, जिसके तहत आपको नियमों का पालन करना है और इससे बचने का कोई ऑपशन भी नहीं है। तो चलिये शुरु करते हैं :
कितना पानी पीना जरुरी है? अपने दिन की शुरूआत 2 गिलास पानी से करें और दिनभर में भी ढेर सारा पानी पियें। आप चाहें तो नींबू पानी भी पी सकती हैं।

चाय और कॉफी पीने के शौकीनों के लिये: चाय और कॉफी की जगह पर ग्रीन टी पियें।

एक्सरसाइज जरुर करें: अपनी लाइफस्टाइल में कार्डियो एक्सरसाइज जरुर शामिल करें।

जूस पीना ना भूलें: अपनी डाइट में एक या दो गिलास जूस को जरुर शामिल करें।

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
1 बड़ा बाउल फल का जरुर खाएं जिसके साथ में अदरक और नींबू/ग्रीन टी लें क्योंकि यह एक एंटी स्ट्रेस पेय है।

मिड मॉर्निंग में क्या खाएं?
नाश्ते के बाद जुब भूख लगे तब आप मुठ्ठी भर मेवे खा सकती हैं। इसमें आप अखरोट और बादाम खाएं।

लंच कैसा हो?
कच्ची सब्जियों में नींबू, काली मिर्च और नमक और थोड़ी सी कुठी लहसुन डाल कर गार्निशिंग कर के खाएं। मगर इसके साथ 1 कटारी ब्राउन राइस या बाजरे की रोटी भी खाएं। लंच के बाद आखिर में आप छाछ भी ले सकती हैं।
शाम को क्या खाएं:
1 फल और + 15 पिस्ते + ग्रीन टी

डिनर में क्या खाएं:
सलाद + गाजर का जूस + स्टीम किये हुए स्प्राउट्स या पकी हुई दाल + स्टीम की हुई सब्जियां या फिर कम तेल में पकाई हुई सब्जी

कौन सी चीज़ें नहीं खानी हैं
- तले हुए खाद्य पदार्थ
- डिब्बाबंद फलों के रस
- अचार
- जाम
- बिस्कुट
- मिठाई / डेसर्ट
- चॉकलेट
- आइस क्रीम
- सलाद में मेयोनेज़
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
