Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है सिंगर की दुल्हन -
Mango Varieties In India: तोतापुरी से लेकर बंगीनापल्ली तक, जानें भारत की प्रसिद्ध आम की किस्में और इनकी पहचान -
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स -
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता?
दूध में गुड़ मिला कर पीने के ऐसे फायदे नहीं जानते होंगे आप

हम में से कई लोगों ने अपने घर में बुजुर्गों को देखा होगा कि वे दोपहर या रात का खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा मुंह में डाल कर पानी पीते थे। साथ ही वे हमें भी गुड़ खाने की हमेशा सलाह भी दिया करते थे।
ऐसा इसलिये क्योंकि गुड़ के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। गुड़ ना केवल मुंह का टेस्ट बदलने के लिये ही खाया जाता है बल्कि यह कई बीमारियों से भी लड़ने में कार्यगर होता है। इसे नियमित रूप से खाने से मासिकधर्म दर्द, घुटनों के दर्द और अस्थमा में आराम मिलता है।
जिस दिन आप बहुत ज्यादा थके हुए हों, उस दिन पानी के साथ गुड़ का सेवन करें और फिर देंखे ये आपको कैसे फायदा पहुंचाता है। इसी तरह से गुड़ का दूध के साथ सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध हमेशा ठंडा होना चाहिये तभी फायदा पहुंचेगा नहीं तो गरम दूध और गुड जहर के समान होंगे।

रक्त को शुद्ध करे
गुड़ रक्त को अच्छी प्रकार से शुद्ध करता है। इसे रोजाना अपने आहार में शामिल करें।

पेट ठीक रखे
पाचन क्रिया से जुड़ी सभी समस्याओं को गुड़ खा कर दूर किया जा सकता है।

जोड़ों का दर्द दूर करे
गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर रोजाना गुड़ का एक छोटा पीस अदरक के साथ मिला कर खाया जाए तो जोड़ों में मजबूती आएगी और दर्द दूर होगा।

खूबसूरती बढ़ाए
इसे खाने से त्वचा मुलायम और स्वस्थ बनती है। बाल भी अच्छे हो जाते हैं। साथ ही मुंहासे और एक्ने भी ठीक हो जाते हैं।

पीरियड्स के दर्द से आराम
पीरियड्स में दर्द होता है तो महिलाओं को इसका सेवन जरुर करना चाहिये। पीरियड शुरु होने के 1 हफ्ते पहले 1 चम्मच गुड़ का सेवन रोजाना करें।

प्रेगनेंसी में एनीमिया नहीं होता
प्रेगनेंट महिलाओं को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है, जिससे उन्हें एनीमिया ना हो। एनीमिया होने पर महिलाएं जल्दी थक जाती हैं और उन्हें कमजोरी आने लगती है।

मासपेशियों की मजबूती के लिये
रोजाना एक गिलास में थोड़ा सा गुड़ डाल कर पियें, लाभ होगा।

थकान दूर करने के लिये
रोजाना 3 चम्मच गुड़ दिन में तीन बार खाएं।

अस्थमा के लिये
गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर सेवन करने से लाभ मिलता है।

मोटापा नहीं बढ़ता
गुड़ को अगर दूध या चाय में शक्कर की जगह पर डाला जाए तो मोटापा नहीं बढ़ता क्योंकि शक्कर का सेवन आपको मोटा कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











