Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
VIDEO: हॉलीवुड मूवी के लिये जिम में वर्कआउट करती हुईं दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों जिम में कस कर पसीना बहा रही हैं। दीपिका यूं ही बेवजह वर्कआउट नहीं कर रही हैं बल्कि वो हॉलीवुड में अपनी आने वाली मूवी xXx के लिये जोर-शोर के साथ तैयारी कर रही हैं। दीपिका के अपोजिट सुपर फिट विन डीजल होंगे।
दीपिका अपनी हाइट और फिट बॉडी के लिये काफी फेमस हैं, लेकिन जब बात हॉलीवुड में एक्टिंग की आती है तो वह उसमें भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इन दिनों जिम में दीपिका, सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला की देख रेख में दिन रात पसीना बहाती हुई देखी जा रही हैं। दीपिका ऐसे ऐसे वर्कआउट्स कर रही हैं जो उन्होने पहले कभी नहीं किये हैं।
READ: 85 किलो के मोटापे से कैसे पाई भूमि ने मुक्ती, पढ़ें डाइट सीक्रेट
फिटनेस ट्रेनर यास्मीन बताती हैं कि दीपिका को अपने रोल के लिये बहुत मजबूत दिखना है, जो लड़ने के लिये हर वक्त तैयार रहे। इसके लिये उन्हें मसल्स भी गेन करनी हैं। हमारे वर्कआउट प्लान में बहुत सारी फंक्शनल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेट ट्रेनिंग है।
दीपिका की ट्रेनर ने ट्विटर पर कुछ दीपिका की कुछ तस्वीरें और वीडियोंज़ भी पोस्ट किये हैं, जिसमें दीपिका बड़ी महनत के साथ वर्कआउट करती हुई नज़र आ रही हैं।
यहां ना केवल दीपिका ही हैं बल्कि विन डीजल भी दिखेंगे जो मूवी शूट के लिये जम कर कसरत करते हुए नज़र आ रहे हैं। आइये देखते हैं....
स्क्वाट स्टेप जंप +स्क्वाट थ्रस्ट + कैटेलबेल प्रेस अप
दीपिका की ट्रेनर बताती हैं दीपिका हर रोज एक घंटा वर्कआउट करती हैं, जो कि काफी कड़ी होती है।
पाइलेट्स करती दीपिका
दीपिका पहले से भी पाइलेट्स और फंक्शनल ट्रेनिंग काफी ज्यादा करती थीं और मूवी के शूट के लिये भी उन्हें यहीं वर्कआउट करना है।
बॉक्सजंप + बेंचरोवर्स + मांउटक्लाइंबर और स्क्वाट जैक्स करती दीपिका
यह एक्सरसाइज जितनी देखने में मुश्किल है उतनी ही करने में भी महनत लगती है। लेकिन दीपिका एक एथलीट हैं इसलिये उन्हें वर्कआउट करना काफी पसंद है।
पावरबैग स्क्वॉट थ्रस्ट करती दीपिका
यह एक स्ट्रेंथ वर्कआउट है जिसमें दीपिका के हाथों में भारी भरकम बैग दे दिया गया है। दीपिका को मूवी के लिये ज्यादा से ज्यादा स्ट्रेंथ ट्रेंनिग करने के लिये सलाह दी गई है।
इंटेंस वेट ट्रेनिंग करती हुई दीपिका
क्या आपको यकीन होगा कि नाजुक सी दिखने वाली दीपिका हाथों में इतना वज़न भी उठा सकती हैं? लेकिन दीपिका अपनी एक्सरसाइज रूटीन में हेवी वेट ट्रेनिंग बड़े आराम के साथ कर लेती हैं।
फिटनेस ट्रेनर यास्मीन के साथ दीपिका
इस वीडियो में दीपिका के साथ खुद उनकी फिटनेस ट्रेंनर भी हैं, जो उनका वर्कआउट करवाने में मदद कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
