Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये कैसे करें खाने की लत को काबू
क्या आप खाना देखते ही उस पर टूट पड़ते हैं और अपनी इस आदत से आप परेशान भी हैं? आप जानते हैं कि इस आदत के फायदे कम और नुकसान अधिक है। लेकिन मेज पर रखा खाना आपकी कोशिशों को नाकाम कर देता है।
Snapdeal Unbox Diwali Sale (Oct 12th to 14th) Upto 90% Cashback
कुछ लोग अपनी तलब को पूरा करने के लिए भावनाओं में बह जाते हैं। अधिक खाने से केवल आपके शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचता बल्कि आपका मन भी ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता है।
शरीर का बढ़ता वजन आपके आत्मबल को तोड़ देता है। जिसके कारण मोटापे से आपके जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

हताशा के कारण आप ज़िंदगी को नकारात्मक नज़रिए से देखने लगते हैं। इससे पता चलता है कि यह आदत शारीरिक व मानसिक आघात पहुंचाती है। अतः आपको इस आदत से छुटकारा पाने की कोशिश करनी चाहिए।
इस आदत से शरीर को होने वाले नुकसान को स्पष्ट नज़र आने लगते हैं लेकिन मानसिक पीडा व्यक्ति को अंदर ही अंदर खाती रहती है। आपको समझना होगा कि आपका शरीर एक गुब्बारे की तरह है।

इस गुब्बारे रूपी शरीर में उतनी ही व्यंजन रूपी हवा भरे जितनी की जरूरत है। अधिक खाने के यह आदत आपको अस्पताल पहुंचा सकती है।

भले ही आप कुछ मिनटों में प्लेट साफ कर देते हैं लेकिन आपके शरीर को उसे पचाने में कुछ घंटे लगते हैं। अपच व मोटापा इस आदत से होने वाली आम बीमारियां हैं लेकिन थकन व लंबे समय तक साथ ना छोडने वाली बीमारियां भी आपका हाथ थाम सकती हैं।

यदि आप इस आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी प्लेट को पोष्टिक आहारों से भरें। उतना ही खाएं जितने की भूख है। खाने से पहले जंक-फूड का सेवन ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
