Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
डेंगू के बुखार से आराम पाना है तो पिएं ये 11 तरह के जूस
भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देशों में महामारी का होना एक स्वाभाविक सी बात है। यहाँ सर्दियों और गर्मियों के मौसम में बीमारी फैलाने वाले कीडे-मकोडे बहुत अधिक संख्या में पैदा होते हैं। काफी समय पहले से ही सारे उष्णकटिबंधीय देश बीमारी फैलाने वाले इन कीड़े-मकोड़ों जैसे कि मच्छर आदि के खिलाफ एक लड़ाई लड़ रहें हैं। इन देशों के वैज्ञानिक इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लगातार उपाय खोजने में लगे हुए हैं, लेकिनं जैसे जैसे टेक्नोलोजी बढ़ रही है वैसे वैसे इन कीड़ों की इम्युनिटी भी बढ़ रही है।
मच्छर जोकि सारे उष्णकटिबंधीय देशों के लिए एक बढ़ती हुई समस्या बने हुए हैं, इनके अलावा कुछ ऐसे बीमारी फैलाने वाले वायरस भी हैं जो कीचड़ में पैदा होते हैं, वो भी एक समस्या ही बने हुए हैं।
ऐसी ही एक बीमारी है डेंगू, जो पूरे देश में मच्छरों द्वारा फैलता है। डेंगू फैलाने वाले मच्छर स्थिर पानी में पैदा होते हैं।
बुखार का आना, जोड़ों में दर्द और सिर में दर्द का होना डेंगू के सामान्य लक्षण हैं, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। इस बीमारी को रोकने के लिए अभी तक कोई भी दवाई तैयार नहीं हुई है, सारी चीजें अभी तक टेस्टिंग स्टेज में हैं।
एक बार जब यह बीमारी फ़ैल गई तो इसे रोकने का एक ही उपाय है, अपने आस पास की जगहों की सफाई करना और इन जगहों में जमा हुए पानी को साफ़ करना। जिन्हें यह बीमारी हो गई है आमतौर पर डॉक्टर उन्हें आराम करने और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में शरीर से पानी निकल जाता है और प्लेटलेट काउंट भी कम होने लगता है। यहाँ हम आपको कुछ जूस के बारे में बताने जा रहें हैं जो इस बीमारी के दौरान आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे।

1. अनानास का जूस:
अनानास के जूस में ढेरे सारे एंटी-आक्सीडेंट होते हैं जोकि प्लेटलेट काउंट बढाने में प्रभावी होते हैं। यह जूस शरीर में लिम्फोसाइट्स को बढाते हैं जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं और इम्युनिटी को बढाते हैं। एक कप अनानास के बीज को दो कप पानी में पीसकर पीने से अधिक लाभ होता है।

2. एलोवेरा का जूस:
प्लेटलेट काउंट बढाने के लिए एमिनो एसिड बहुत ही जरुरी होते हैं जोकि अगर हम एलोवेरा का जूस पीते हैं तो उससे अधिकता में मिल जाते हैं। यह जूस बीमारी फ़ैलाने वाले वायरस को मारकर बुखार से तुरंत आराम देता है।

3. पपीते की पत्ती का जूस:
पपीता में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जोकि शरीर का प्लेटलेट काउंट बढाने के साथ इम्युनिटी को भी बढाते हैं। पपीते की पत्तियों को पानी के साथ पीसकर रोजाना 4 से 5 चम्मच खाने से आराम मिलता है।

4. अमरुद का जूस:
अमरुद में मौजूद विटामिन A शरीर को रिकवर करने में तेजी प्रदान करता है। इसमें मौजूद विटामिन C इम्युनिटी प्रदान करके इन्फेक्शन से बचाता है और डिहाइड्रेशन को रोकता है। दो अमरुद लेकर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर पानी के साथ पीसकर उसके पानी को पीने से आराम मिलता है।

5. नीम की पत्ती का जूस:
नीम सर्वाधिक इम्युनिटी देने वाला पौधा है। यह शरीर के व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाकर इन्फेक्शन से बचाता है। नीम की पत्ती को पीसकर पेस्ट बना लें और पानी के साथ रोजाना दिन में दो बार लें। इससे डेंगू में आराम मिलता है।

6. आंवला का जूस:
आंवले का जूस विटामिन सी से भरा होता है जो शरीर में एंटी-बोड़ीज का निर्माण करता है जिससे इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। इस जूस का सेवन करने से बुखार में आराम मिलता है।

7. तुलसी का जूस:
तुलसी की हमारे देश में पूजा की जाती है जिसके बहुत सारे औषधीय गुण हैं। यह डेंगू से लड़ने में और इम्मुन्टी को बढाने में मदद करता है। तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बना लें और इसे पानी के साथ मिलाकर पियें आपको आराम मिलेगा।

8. गाजर, लौकी और नींबू का जूस:
गाजर में विटामिन A होता है, नींबू में विटामिन C और लौकी शरीर में लिक्विड की कमी को पूरा करता है। इन सभी सब्जियों को पीसकर पानी में मिला लें और छानकर इसका दिन में दो बार सेवन करें आपको आराम मिलेगा।

9. जौ के घास का जूस:
जौ के घास का लगातार सेवन करने से शरीर को भरपूर न्यूट्रीयेंट्स मिलते हैं और साथ ही इन्फेक्शन से लड़ने में मजबूती भी मिलती है। यह शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालकर उसे डीटोक्सीफाई करता है।

10. संतरे का जूस:
संतरे के जूस में ढेर सारे एंटी-आक्सीडेंट होते हैं जोकि फ्री रेडिकल डैमेज को रोकते हैं। संतरे के जूस का सेवन करने से ज्यादा मूत्र निकलता है जिससे सारे टॉक्सिक पदार्थ बाहर हो जाते हैं। बाज़ार में ढेर सारे संतरे का जूस मौजूद हैं, अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं।

11. किवी जूस:
किवी में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी और एंटी-आक्सीडेंट होता है जो ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढाता है। कई सारे अध्ययनों ने यह बताया है कि किवी डेंगू को रोकने के लिए सारे फलों से ज्यादा असरदार है। दो किवी को पीसकर एक कप पानी में मिलाकर उसे छानकर पीने से प्लेटलेट काउंट तेजी से बढ़ता है।
डेंगू से बचने की कोई भी ख़ास दवा हमारे देश में अभी तक नहीं बनी है। इसके होने के बाद हम लोग केवल इसे रोक सकते हैं जिससे हमारा प्लेटलेट काउंट कम ना होने पाए।



Click it and Unblock the Notifications
