Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में लू से बचने के लिए पियें ये 7 तरह के जूस
गर्मियों का मौसम इस समय पूरे चरम पर है और कभी कभी दोपहर में तापमान इतना ज्यादा हो जा रहा है कि अगर आप ठीक से अपनी देखभाल न करें तो आप डिहाइड्रेशन और लू (Heat Stroke) की चपेट में आ सकते हैं।
लू से बचने के लिए वैसे तो कई घरेलू उपाय बताये जाते हैं लेकिन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना सबसे असरदार उपाय है। इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती और ज़रूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जो लू लगने से आपको बचाते हैं।

1 - आम पन्ना :
गर्मियों में हर घर में ‘आम का पन्ना' ज़रूर बनाया जाता है। यह आम से बनने वाला एक पेय पदार्थ है जिसे हीट स्ट्रोक से बचने का सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इसे बनाने में कच्चे आम और कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस वजह से ये काफी देर तक आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और शरीर में नमी भी बनाये रखता है। अगर आप भी धूप में बाहर जा रहे हों तो इस जूस को पीकर घर से बाहर निकलें।

2- छाछ :
आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों के दिनों में एक गिलास छाछ रोजाना पीना ही चाहिए। ये प्रोबायोटिक का बहुत ही अच्छा स्रोत है और आपको डिहाइड्रेट होने से भी बचाता है। इसलिए लंच के साथ या उसके बाद रोजाना एक गिलास ताजे छाछ का सेवन ज़रूर करें।

3- इमली का जूस:
गर्मियों में लू से बचने के लिए इमली का जूस भी बहुत असरदार है। इसमें विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से डिहाइड्रेशन से आपका बचाव होता है। इमली का जूस पीने से न सिर्फ आपका शरीर अंदर से ठंडा रहता है बल्कि कई तरह की पेट से जुड़ी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

4- प्याज का रस:
गर्मियों में आप रोजाना खाने में प्याज का सेवन ज़रूर करें क्योंकि प्याज में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपको लू से बचाते हैं। सीधे कच्चा प्याज खाने का मन न हो तो आप इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग लू से बचने के लिए घर से निकलते समय प्याज का जूस पीकर बाहर निकलते हैं।

5- धनिये और पुदीने का जूस
इस मिश्रण को सबसे बेहतरीन डीटॉक्सीफाई ड्रिंक माना जाता है। पुदीने और धनिये की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से जब आप इस जूस का सेवन करते हैं तो यह शरीर के अंदर काफी ठंडक पहुंचाती है और आपको लू से भी बचाती है। बेहतरीन परिणाम के लिए आप रोजाना खाली पेट इस जूस का सेवन करें।

6- एलोवेरा जूस:
एलोवेरा जूस के सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होता है साथ ही हार्ट बर्न और पेट से जुड़ी बीमारियों से राहत मिलती है। एलोवेरा जूस सनबर्न की समस्या से निजात दिलाने में बहुत प्रभावी है। इसके अलावा गर्मियों के दिनों में लू लगने से खुद को बचाना है तो रोजाना एक गिलास इस जूस का सेवन करें।

7- नारियल पानी:
नारियल पानी पीने से कई तरह के फायदे हैं। यह आपकी इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाती है साथ ही इसके सेवन से आप दिन भर एनर्जी से भरपूर रहते हैं। गर्मियों में जब आपको तेज प्यास लगे तो उस समय नारियल पानी पिए इससे काफी देर तक शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications
