Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिये पिएं ये देसी ड्रिंक्स
गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिये घर पर ही कुछ ऐसे देसी पेय बना कर पीने चाहिये, जिससे बाहर निकल कर आपको लू ना लगे।
गर्मी का मौसम परवान चढ़ रहा है। सुबह होते ही कड़क धूप और गरम हवाएं चलने लगती हैं, जिसकी वजह से लोंगो में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। यदि इंसान ज्यादा देर तक सूर्य के संपर्क में रहता है, तो उसे दौरान सिर में दर्द, चक्कर, थकान और कमजोरी जैसा अनुभव होने लगता है।
ऐसे में अगर ध्यान ना दिया गया तो, यही चीज़ें बड़ी हो कर हीट स्ट्रोक बन जाती हैं। गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिये घर पर ही कुछ ऐसे देसी पेय बना कर पीने चाहिये, जिससे बाहर निकल कर आपको लू ना लगे।
आज कल तो दही, छाछ, आम और नींबू जैसी आसानी से मिलने वाली सामग्रियां घर पर ही मिल जाती हैं। तो ऐसे में इनका उपयोग करें और खुद को लू लगने से बचाएं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे देसी ठंडे जो आपको हीट स्ट्रोक से बचाने में असरदार हैं।

पानी
पानी का दर्जा सबसे ऊपर आता है क्योंकि यह प्रकृति ने हमें दिया है। गर्मी के मौसम में हर किसी को ढेर सारा पानी पीना ही चाहिये। इससे शरीर अदंर से तर रहता है और पेशाब भी साफ रहती है।

एलेक्ट्रोलाइट
पेशाब और पसीने के जरिये हमारे शरीर से काफी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट भी निकल जाता है। लेकिन आप इलेक्ट्रोलाइट को ऊपरी तौर से भी ले सकते हैं।

नारियल पानी
नारियल पानी में ढेर सारा एलेक्ट्रोलाइट होता है जिससे पसीने दृारा निकला पानी, वापस मिल जाता है।

लेमोनेड
घर पर लेमोनेड बना कर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और पिएं। यह सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि जरुरतभर का एलेक्ट्रोलाइट भी प्रदान करता है।

संतरे का जूस
यह एक रिहाइड्रेटिंग एजेंट है, जिसमें विटामिन सी होता है और इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

तरबूज का जूस
तरबूज में 92% पानी होता है इसलिये आप इसे रोज खा कर अपने शरीर की गर्मी को दूर कर सकते हैं और हीट स्ट्रोक से बच सकते हैं।

इमली का पानी
इमली स्वाद में खट्टी लगती है, जिसमें विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। आप इमली को पानी में उबाल कर उसे छान कर थेाड़ी सी शक्कर मिला कर पी सकते हैं। इससे शरीर का टंपरेचर उतरेगा और पेट भी स्वस्थ रहेगा।

छाछ
छाछ में ढेर सारे प्रोबायोटिक, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसलिये यह गर्मियों में पिया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पेय में से एक है।

गन्ने का रस
गर्मियों में इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है। यह जूस पोटैशियम, ग्लूकोज, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैगनीशियम से भरा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
