Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन हेल्दी चीजों को अधिक मात्रा में खाने से हो सकते हैं गंभीर नुकसान
खाने पीने की चीजों को उचित मात्रा में ही खाना चाहिए। कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनके बारे हम लोग बचपन से जानते हैं और वो वास्तव में हेल्दी होते हैं लेकिन हममें से ज्यादातर लोग ये नहीं जानते हैं कि ये फूड्स हेल्दी तो होते हैं अगर उन्हें कम मात्रा में खाया जाए। अगर इन खाद्य पदार्थों को ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
जी हाँ एक बहुत ही मशहूर कहावत है कि किसी चीज की अधिकता खराब होती है, लेकिन अक्सर हम लोग इस बात को भूल जाते हैं और हेल्दी फूड्स को ज्यादा ही खाने लगते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। आइये हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें उचित मात्रा में खाना चाहिए।

1- नारियल पानी:
यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है, फ्रेश रखता है, उर्जा देता है और ढेर सारे विटामिन और न्यूट्रीयेंट्स भी देने का काम करता है। इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं कि यह अगर कम मात्रा में पिया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लेकिन जब इसे अधिक मात्रा में पीते हैं तो शरीर में शुगर, पोटेशियम लेवल बढ़ने के साथ साथ वजन भी बढ़ता है।

2- ट्यूना:
इसमें फैटी एसिड, प्रोटीन और ओमेगा 3 बहुत अधिक मात्रा में होता है इसलिए यह स्वास्स्थ्य के लिए अच्छा होता है। लेकिन ट्यूना में मेथिलमर्करी होता है इसलिए अगर इसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाये तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

3- लिवर:
जैसा कि सब जानते हैं कि रेड मीट में बहुत सारे विटामिन,न्यूट्रीयेंट्स जैसे विटामिन A, B, कॉपर और आयरन पाए जाते हैं। लेकिन अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो तो आपको न्यूरोलोजिकल बदलाव, मिचली होने लगते हैं और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं इसलिए इनका रोजाना सेवन नहीं करना चाहिए।

4- दालचीनी:
दालचीनी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है। दालचीनी में कौमेरिन पाया जाता है जोकि अधिकता में सेवन करने से आपको कैंसर आदि हो सकते हैं।

5- दूध:
दूध को बहुत लाभदायक माना जाता है और बचपन से हम लोग सुनते आ रहें हैं कि दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन D पाया जाता है। लेकिन अगर इसका इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाए तो इसकी वजह से खासतौर पर महिलाओं में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

6- टमाटर:
हर भारतीय खाने में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह खाने को स्वाद देने के अलावा विटामिन,मिनरल्स जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम,विटामिन C और K प्रदान करता है। अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो आपको पैन्क्रीयाज से जुडी बीमारी हो सकती है जिसे बैरेट्स इसोफेगस कहते हैं।

7- पालक:
हम लोग यह सुनकर बोर हो गये हैं कि पालक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और आपको पालक दाल, पालक सूप, पालक करी खाना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन इसका अधिकता में सेवन करने से आपको किडनी स्टोन होने की संभावना बढ़ जाती है।

8- केला:
केले के बारे में भी हम बचपन से सुनते आ रहें हैं कि यह फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर, पोटेशियम, मिनरल्स और कई तरह के न्यूट्रीयेंट्स पाए जाते हैं। अगर केले का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाए तो शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से हाईपरकैलेमिया, नर्व और ह्रदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
इसलिए ये कुछ फूड्स हैं जो कम मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा मात्रा में खाने से आपको स्वास्थ्य सम्ब्वंधी कई बीमारियाँ होने की संभावना बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
