Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
जानिये बिना जिम गये 51 साल की उम्र में कैसे इतने फिट है मिलिंद सोमण
साल 1995 में जब मेड इन इंडिया सॉंग में लोगों ने एक छरहरे बदन के लड़के को देखा तो किसी ने ये नहीं सोचा था कि आगे चलकर यह लड़का फिटनेस की दुनिया में इतना नाम कमाएगा।
कुछ ही दिनों में सबको यह पता चल गया कि साधारण कद काठी का यह युवक अलग ही आत्मविश्वास से भरा हुआ है और अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमण की जो आज उम्र के इस पड़ाव में भी कई युवाओं के फिटनेस रोल मॉडल हैं।

हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मिलिंद खाते क्या है या कौन सी एक्सरसाइज रूटीन अपनाते हैं जो इस उम्र में भी उन्होंने ऐसे बॉडी बना रखी है।
अगर आपके मन में भी ऐसे कई सवाल हैं तो उनका जवाब खुद मिलिंद सोमण ने ही एक इंटरव्यू में दिया है। आइये जानते हैं।

आप जिम क्यों नहीं जाते हैं? :
उन्होंने बताया कि वे खुद कभी जिम नहीं गये क्योंकि उनका मानना है कि जिम सिर्फ बॉडी बिल्डिंग के लिए जाया जाता है। फिटनेस का जिम से कोई लेना देना ही नहीं है। अगर बॉडी के एक ख़ास हिस्से को आपको सही शेप देना है तो इसके लिए जिम जाना चाहिये लेकिन पूरी फिटनेस के लिए जिम जाना ज़रूरी नहीं है।

कितने घंटे सोते हैं :
उन्होंने बताया कि वे रात में 10:30-11 बजे तक सो जाते हैं और सुबह 5 बजे ही उठ जाते हैं।

किन चीजों को वो कभी नहीं खाते :
मिलिंद ने बताया कि वे रिफाइंड शुगर, पैकेज्ड फ़ूड और बिस्कुट कभी भी नहीं खाते हैं।

किन चीजों को खाते हैं :
हाल में में दिए अपने एक वीडियो इंटरव्यू में यह बताया कि वे रोजाना किन चीजों का सेवन करते हैं।
- नाश्ते में दो या ढाई किलो ताजे फल
- लंच में घर की बनी हुई खिचड़ी
- मिड आफ्टरनून में सूप, इडली या डोसा
- शाम को 7 बजे डिनर में चपाती, डाल और हरी सब्जियां

डेली रूटीन :
उन्होंने बताया कि वे हफ्ते में 3-4 दिन रनिंग करते हैं और बाकी दिन कुछ भी नहीं करते हैं। उन्हें किसी भी तरह के फिटनेस रूटीन में विश्वास नहीं है और शुरुवात से ही वे फिट रहने के लिए सिर्फ दौड़ लगाते हैं।
वे बताते हैं कि अगर आप रोजाना अच्छा हेल्दी खाना खाते हैं और हफ्ते में 3-4 दिन भरपूर दौड़ लगाते हैं तो इतना ही आपको फिट रखने के लिए पर्याप्त है।



Click it and Unblock the Notifications
