Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
रोजाना जिम जाने के बावजूद आपकी इन गलतियों के कारण नहीं बनती है परफेक्ट बॉडी
जिम जाने के बावजूद परफेक्ट बॉडी शेप ना बनने के कई कारण हैं। कुछ लोगों का खानपान बहुत गलत होता है या फिर कुछ लोगों में ऐसे हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं जिससे उनकी बॉडी कभी फिट नहीं दिखती है।
अच्छे स्वास्थ्य और फिट रहने के लिए जिम जाना बहुत ज़रूरी है लेकिन आपने अपने आस पास ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनकी बॉडी पर जिम का कोई असर नहीं दिखता है। कई लोग तो सालों से जिम जा रहे हैं लेकिन अभी तक वे मनचाहा बॉडी शेप नहीं हासिल कर पाए हैं।
जिम जाने के बावजूद परफेक्ट बॉडी शेप ना बनने के कई कारण हैं। कुछ लोगों का खानपान बहुत गलत होता है या फिर कुछ लोगों में ऐसे हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं जिससे उनकी बॉडी कभी फिट नहीं दिखती है।
अगर आप भी जिम जाते हैं और बॉडी नहीं बना पा रहे हैं तो हो सकता है कि आप भी कहीं कोई गलती कर रहे हों। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि परफेक्ट बॉडी शेप पाने के लिए जिम जाने के अलावा और किन किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए।

वर्कआउट प्लानिंग :
कभी भी बिना प्लानिंग किये ऐसे ही जिम न चले जायें बल्कि पूरे हफ्ते के एक एक दिन का प्लान बनाएं और उसी हिसाब से एक्सरसाइज करें। कई बार आप सिर्फ कार्डियो एक्सरसाइज ही करते रह जाते हैं और दूसरी एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देते हैं। इन्ही छोटी गलतियों के कारण ही आप कभी परफेक्ट बॉडी शेप नहीं हासिल कर पाते हैं।

सलाह लें :
कभी भी जिम में खुद से कुछ नया ना ट्राई करें बल्कि जिम ट्रेनर से इस बारे में खुलकर बात करें और सलाह लें। ध्यान रखें कि आपकी किसी भी गलत कदम से आपको चोट लग सकती है और हो सकता है जो एक्सरसाइज आपको सही लगती है वो आपके लिए ज़रूरी ना हो। इसलिए अपने ट्रेनर से हर विषय पर खुलकर बात करें और उससे सलाह मशविरा लेते रहें।

हेल्दी डाइट :
परफेक्ट बॉडी पाने के लिए सिर्फ रोजाना जिम जाना ही ज़रूरी नहीं है बल्कि इसके साथ साथ आपको हेल्दी डाइट भी लेनी चाहिए। अगर दो घंटे जिम जाने के बाद आप बाहर किसी रेस्टोरेंट में हाई कैलोरी जंक फ़ूड और शुगर से भरी हुई चीजें खाने पीने लगते हैं तो समझ लें कि आपके जिम जाने से कोई फायदा नहीं है। इसलिए खुद पर कंट्रोल रखें और सिर्फ हेल्दी चीजें खाएं।

जिम में बातें न करें :
कई लोग जिम में जाकर ज्यादा समय दोस्तों से गप्पे लडाने और किसी ख़ास विषय पर डिस्कशन करने में निकाल देते हैं। याद रखिये आप उस जगह पर चर्चा करने नहीं बल्कि बॉडी बनाने के लिए गये हैं इसलिए उस दो घंटे के समय का सदुपयोग कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
