Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
अक्सर पहली बार वर्कआउट करने वाले कर बैठते हैं ये गलतियाँ
आखिरकार आपमें वह इच्छाशक्ति आ गयी और आपने जिम जाना शुरू कर दिया। पर क्यूंकि आप इसके लिए नए हैं तो यह स्वाभाविक है कि आपसे गलतियाँ होंगी।
ज़्यादातर लोगों के लिए शुरुआत में, जिम की चहल पहल काफी डरावनी होती है। आपको समझ नहीं आएगा कि क्या करें और आप अपने साथ कुछ गलत भी कर सकते हैं।
आप वही करना चाहेंगे जो आपके बगल वाला इंसान कर रहा होगा और आपको लगेगा कि वर्कआउट करने का वही सही तरीका है।

यह सोच कि आपको चोट लग सकती है, आपको अपने शरीर के कुछ हिस्से पर ज्यादा काम करवा सकती है। आप सब गलत कर रहे होंगे, पर आपको लग रहा होगा कि आप सही कर रहे हैं।
शुरूआती दिनों में जिम में आप कई वर्कआउट से सम्बंधित गलतियाँ कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हमने बताया है कि शुरूआती दिनों में आप जिम में कौन सी गलतियाँ कर सकते हैं। आगे पढ़ें कि कैसे आप यह गलतियाँ करने से बच सकते हैं।

1. आप ज़्यादा उत्तेजित हैं:
जब आप शुरुआत में जिम जाते हैं तो आपमें काफी ऊर्जा होती है। आप साड़ी ऊर्जा एक सेशन में डाल देते हैं जिससे आपको थकावट हो सकती है। थकावट से आप अगले वर्कआउट सेशन को मिस भी कर सकते हैं।

2. आप गलत लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा शुरू कर देते हैं:
कई बार जिम जाने से आपका आत्म विश्वास कम होने लगता है। अपने बगल वाले के साथ उसकी तरह की वर्कआउट करने के सिवा अपने आप से प्रतिस्पर्धा रखें और थोड़ा थोड़ा कर एक्सरसाइज बढायें।

3. ज़रुरत से ज़्यादा वर्कआउट करने लगते हैं:
आपको याद रखना चाहिए कि धीमी गति से भी रेस को जीता जा सकता है। किसी वर्कआउट को ज़्यादा करने से बचना चाहिए। अगर आपके पास समय कम है तो ज़्यादा वेट उठाने या ज़्यादा एक्सरसाइज करने की कोशिश ना करें।

4. ज़्यादा पानी नहीं पीते:
स्वास्थ्य रहने का मूल मन्त्र है ज़्यादा पानी पीना। एक दिन में 64 आउन्स पानी पीने से आपके शरीर में ऊर्जा बढ़ती है, आपका वेट कम होता है और आपकी मांसपेशियां लचीली रहती हैं।

5. अपने आप को ज़्यादा चैलेंज करते हैं:
अपने आप को ज़्यादा चैलेंज करने से भी काम नहीं बनेगा। आपको हल्के से शुरुआत करनी चाहिए। अगर आप बीच में थक गए हों तो ब्रेक ले सकते हैं और अपनी जॉगिंग के बीच में आप थोड़ा चल भी सकते हैं।

6. सुधार नहीं दिखता:
सुधार में समय लगता है और ज़रुरत है संयम की। काफी लोग जब वर्कआउट शुरू करते हैं तो सुधार की इच्छा में और वेट जल्दी ना घटता हुआ देखकर हतोत्साहित हो जाते हैं। बड़ी चीज़ों में समय लगता है और यहाँ संयम रखना काफी ज़रूरी है।

7. अपने आप में उस अनुसार इंधन नहीं डालते:
अपने वर्कआउट से लाभ पाने के लिए आपको अपने शरीर को इंधन देने की ज़रुरत है। वर्कआउट के बाद तली भुनी चीज़ों का सेवन करना अपनी मेहनत पर पानी फेरना जैसा है। आपको अपने शरीर को स्वास्थ्यवर्धक और पोषक खाना देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
