Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए खाएं ये 7 ड्राई फ्रूट्स और नट्स

सर्दियों का मौसम अब आ चुका है और लोगों ने अपने शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने के लिए गर्म कपडे भी निकल लिए हैं। लेकिन केवल गर्म कपडे पहनने से और गर्म ब्लैंकेट में सोने से मात्र से ही हमें गर्मी नहीं मिलती है। सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने लिए सही मात्रा में न्यूट्रीयेंट्स की जरुरत होती है जिससे आप इन सर्दियों में भी स्वस्थ रहें। इसलिए आपको जंक फूड्स को छोड़कर नट्स और बीज आदि को अपने खाने पीने में इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपको शरीर के लिए जरुरी न्यूट्रीयेंट्स मिलें और आप स्वस्थ रहें।

इन नट्स और बीज में फैटी एसिड होते हैं जिनके ढेर सारे फायदे होते हैं। जाड़े के मौसम में सही खाना खाने से आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं और बिना किसी चिंता के सर्दियों के मौसम का आनंद ले सकते हैं। आप अपने दिन की शुरुआत कुछ हॉट मील के साथ भी कर सकते हैं, उसमें नट्स को मिलाकर। इसलिए यहाँ हम आपको कुछ नट्स और बीजों के बारे में बताने जा रहें हैं जिसे आप सर्दियों में इस्तेमाल कर सकते हैं और सर्दियों में होने वाली स्किन के सूखेपन, फटी एड़ियां और फटे होंठो से छुटकारा पा सकते हैं।

1- अलसी का बीज:
इस बीज का सेवन करने से आपको देर तक भूख नहीं लगती है और यह आपका वजन भी कम करने में मदद करता है। अलसी के बीज में ग्लूटेन नहीं होता है, कोलेस्ट्राल नहीं होता है और आपके पाचन तंत्र और आपकी हड्डियां को भी मजबूती मिलती है।

2- तिल का बीज:
तिल के बीज में हेल्दी कोलेस्ट्राल, विटामिन B1, फाइबर, हेल्दी फैट्स, कैल्शियम के अलावा और कई चीजें होती हैं। इस बीज में एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं। तिल के बीज का इस्तेमाल करने से आपका ब्लड प्रेशर नियत्रण में रहता है, आपका हार्ट स्वस्थ रहता है और आपकी इम्युनिटी भी मजबूत रहती है। इस बीज को आप सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल लड्डू और चिक्की आदि में भी होता है जोकि जाड़े में आपके शरीर को गर्मी भी देते हैं।

3- बादाम:
बादाम में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन B2, E, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, और मैगनीज पाया जाता है। बादाम आपको सर्दियों के मौसम में खांसी और कफ में आराम देता है। बादाम का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्राल लेवल नियंत्रित रहता है और इसके साथ ही आपको किडनी स्टोन की भी शिकायत नहीं होती है।

4- अखरोट:
बहुत अधिक मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन होने के साथ साथ अखरोट में एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं जिसकी वजह से यह आपकी त्वचा को नमी देता है और उसमें निखार भी लाता है। अखरोट खाने से आपकी इम्युनिटी और आपकी मेमोरी ठीक रहती है और कोई भी इन्फ्लामेट्री लक्षण की संभावना नहीं होती है।

5- मूंगफली:
मूंगफली आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें जिंक, फाइबर, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन D, E, पोटेशियम के अलावा और भी कई मिनरल्स होते हैं। इसे भूनकर खाने से आपकी स्किन स्वस्थ रहती है। इसको आप गुड के साथ भी खा सकते हैं क्योंकि गुड और मूंगफली दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

6- कद्दू का बीज:
कद्दू के बीज में फाइबर, विटामिन A, K और C की अधिकता होने की वजह से यह आपको अच्छी नींद देता है, गाल-ब्लैडर की समस्या को दूर रखता है और डायबिटीज आदि को भी होने से रोकता है। इस कुरकुरे बीज को आप आपने सूप, सलाद आदि में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

7- चिया बीज:
इस बीज में प्रचुर मात्रा में एमिनो एसिड, फाइबर आदि होते हैं जिसकी वजह से यह ह्रदय संबंधी बीमारियों को दूर रखने के अलावा डायबिटीज को भी नियंत्रित करता है। यह बीज आपके शरीर से पानी का अवशोषण करके आपके वजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने का काम करता है।
इसलिए सर्दियों के मौसम में इन कुरकुरे और स्वास्दिष्ट नट्स और बीजों का सेवन करने से आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। इसके अलावा जाड़े में आपको किसी भी तरह का बुखार नहीं होगा। संतुलित डाइट और इन हेल्दी आप्शन के साथ आप जाड़े के मौसम का आनंद ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
