Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खुद को फिट रखने के लिए जिम की बजाय घर पर ही करें ये 5 कार्डियो एक्सरसाइज
आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी लाइफस्टाइल में कम उम्र में ही लोग तमाम तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास जिम जाने का भी टाइम नहीं है तो आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि आप रोजाना कम से कम आधे घंटे कार्डियो एक्सरसाइज ज़रूर करें।
एक बात आपको बता दें कि कार्डियो एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाना ज़रूरी नहीं है बल्कि आप इसे खुद से ही कहीं से भी कर सकते हैं। ऐसे कई कार्डियो एक्सरसाइज हैं जिन्हें करने के लिए किसी भी तरह के मशीन की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इन एक्सरसाइज को रोजाना करके आप अपनी इम्युनिटी पॉवर मजबूत बना सकते हैं और कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ कार्डियो एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से करके अपनी फिटनेस सुधार सकते हैं।

रस्सी कूद :
बचपन में आपने रस्सी कूद वाला खेल बहुत खेला होगा लेकिन बड़े होने पर लोग इसे खेलना बंद कर देते हैं। आपको बता दें कैलोरी बर्न करने के लिए यह आज से सबसे अच्छा और आसान खेल है। लगभग 20 मिनट इसे करने से आप 200 कैलोरी तक बर्न कर लेते हैं। इससे पूरे शरीर का ब्लड फो बढ़ता है और आप एक्टिव होते हैं। अगर आपके पास रस्सी नहीं है तो आप एक ही जगह पर कई बार उछल भी सकते हैं।

टहलना :
रोजाना सुबह तेज स्पीड से आधे घंटे टहलना भी एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।टहलने से हमारे शरीर की चर्बी भी कम होती है जो हम लोग तली भुनी चीजों से इकठ्ठा करते है। यहाँ तक की लंच के बाद भी आप अपने आस पास की जगह पर टहल सकते हैं। टहलना आपको केवल स्फूर्ति ही नहीं देता बल्कि स्वादिष्ट भोजन के बाद हमें जो सुस्ती होती है उसे भी होने से रोकता है। टहलने से आपके शरीर का पाचन तंत्र अच्छा रहता है और कब्ज़ जैसी पेट की समस्याएं भी नहीं होती। यह एक बहुत ही आसान कार्डियो एक्सरसाइज है जिसे आप रोजाना कर सकते हैं।

सीढी चढ़ना :
आप अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो लिफ्ट कि बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, इससे आप के अन्दर जमीं हुई चर्बी कम होती है। यह एक बहुत ही अच्छा एक्सरसाइज है जिसे आप अपनी रोज मर्रा की जिन्दगी में अपने घर,अपने ऑफिस में इस्तेमाल कर सकते हैं और इसको करने के लिए आपको अलग से टाइम भी निकालने की जरूरत नहीं है। आप इसे आज से ही शुरु कीजिए। हाँ एक बात आपको बता दें जिनको आर्थराइटिस की समस्या है या जो तुरंत किसी चोट से उभरें हैं वो इसे ना करें क्योंकि इससे उन्हें दर्द हो सकता है।

स्क्वैट्स :
स्क्वैट्स आपके शरीर की ह्रदय गति, खून बहने की गति, और मेटाबोलिज्म को बढाता है। इससे आपके शरीर में मौजूद ज्यादा चर्बी से आपको छुटकारा मिलता है और साथ ही आपके पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसको करने के लिए आप सीधे खड़े होकर अपने दोनों पैरों को थोडा फैलाकर, हाथों को अपने सामने की तरफ एक दूसरे के समांनांतर करके थोडा झुकिए और फिर खड़े हो जायें। इस तरह से आप इसे कम से कम दस बार करिए।

साईकल चलाना :
साईकल चलाने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, आपके शरीर की ऊर्जा बढ़ती है,आपका ब्लड सर्कुलेसन ठीक रहता है और इसके साथ ही आपका वजन भी कम होता है। यदि आप उर्जावान और एक्टिव बने रहना चाहते हैं तो आप इसको अपने घर पर ही कर सकते हैं जिससे आपको ढेर सारे लाभ मिलेंगे। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कोई भी एक्सरसाइज करने के पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लीजिये। याद रखिये हम ये सारी एक्सरसाइज आपको एक्टिव रखने के लिए बता रहें हैं नाकि आपको और तकलीफ देने के लिए।



Click it and Unblock the Notifications
