Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
जानिये क्यों पोहा को माना जाता है सबसे हेल्दी नाश्ता
पूरे दिन की डाइट में सबसे ज्यादा महत्त्व ब्रेकफास्ट का होता है और इसलिए डॉक्टर यह सलाह देते हैं की नाश्ते में अधिक से अधिक हेल्दी चीजों को शामिल करें। पोहा एक ऐसी ही डिश है जो कई तरह से आपके लिए फायदे
शरीर को फिट रखने के लिए यह ज़रूरी है की आप डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें। चाहे नाश्ता हो या लंच या डिनर पूरे दिन आप जो भी खाएं तो ये जरुर ध्यान रखें की कहीं कोई ऐसे चीज तो नहीं खा रहे जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो।
पूरे दिन की डाइट में सबसे ज्यादा महत्त्व ब्रेकफास्ट का होता है और इसलिए डॉक्टर यह सलाह देते हैं की नाश्ते में अधिक से अधिक हेल्दी चीजों को शामिल करें। पोहा एक ऐसी ही डिश है जो कई तरह से आपके लिए फायदेमंद है।

आइये जानते हैं की आखिर पोहा को सबसे पौष्टिक नाश्ता क्यों माना जाता है...

1) पोहा पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री होता है इसलिए इसे वे लोग भी खा सकते हैं जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है। इसके अलावा यह वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

2) पोहे में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो शरीर के ब्लड सेल्स के लिए बहुत फायदेमंद है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं उन्हें भी नाश्ते में पोहे का सेवन करना चाहिए।

3) पोहा में विटामिन बी-1 भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह डिश उपयुक्त है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

4) जिन लोगों को पाचन से जुडी समस्याएं हैं या जो लोग कब्ज़ जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं वे भी पोहा खा सकते है। यह बहुत हल्का होता है और आसानी से पच भी जाता है।

5) अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सर्वोतम नाश्ता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट को देर तक भरा हुआ रखता है जिससे आप बार बार खाने की आदत से बच जाते हैं।

6) पोहा में प्रोटीन की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है जो की मांसपेशियों के लिए बहुत ज़रूरी है। वर्कआउट करने के बाद पोहा खाना बहुत ही फायदेमंद रहता है और इससे बॉडी बिल्डिंग में मदद मिलती है।

7) पोहा को दही के साथ खाना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपकी हड्डियाँ कमजोर हैं या हड्डियों में दर्द बना रहता है तो रोजाना नाश्ते में पोहा खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
