Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपकी DIET क्यूं नहीं करती काम.. इसके पीछे हैं ये 8 कारण
आज कल वेट लॉस करने का क्रेज काफी चलन में है। जिसको कुछ खाने के लिये पूछो वही बोलता है कि वह डाइट पर है। अपनी जिंदगी में शायद आपने भी कभी ना कभी डायटिंग जरुर की होगी। जब भी कोई
डाइट शब्द सुनता है, दूसरा व्यक्ती तुरंत समझ जाता है कि वह वेट लॉस कर लेता है। बहुत से लोग वेट लॉस करने के लिये लो फैट डाइट करते हैं तो बहुत से लोग मसल्स बनाने के लिये हाईय प्रोटीन डाइट का

उपयोग करते हैं। लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि उन्हें डाइट का सही मतलब नहीं मालूम है। खुद को भूंखा रखना डाइट नहीं होती। आज हम आपके मन से डाइट के प्रती बनी गलत धारणा को बाहर निकालेंगे। अगर
आप भी गलत सतल डाइट फॉलो करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिये ही है।

1. डाइट जो कुछ ही दिनों की होती हैं
बहुत सारी मैगजीन, वेबसाइट और यहां तक कि कुछ लोंगो का यही कहता है कि आपको वजन कम करने के लिये कुछ दिनों के लिये यही केवल डाइट करती पड़ेगी। मगर ऐसा नहीं होता है। अगर आपको वजन कम
करना है तो आपको हमेशा के लिये ही कड़ी डाइट का पालन करना पड़ेगा। फिर जैसे ही आप अपनी डाइट से हटेंगे, आप पाएंगे कि आप फिर पहले जैसा ही महसूस कर रहे हैं।

2. वजन घटाने के लिये भूंखे रहना
सोसायटी के प्रेशर में आने के बाद कई लड़कियां वजन घटाने के लिये खुद को भूंखा रखना ज्यादा पसंद करती हैं। हांलाकि यह तरीका काफी डरावना और खतरनाक है जो कि आपकी सेहत पर काफी भारी पड़ सकता है! इससे वेट लॉस का प्रोसेस बॉडी में धीमा पड़ सकता है।

3. बहुत सारे फल खाना
हम सभी जानते हैं कि रेगुलर बेसिस पर फलों का सेवन करना काफी अच्छा होता है। लेकिन कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बहुत ज्यादा फल खाना भी शरीर के लिये अच्छा नहीं होता। अगर आप बहुत
ज्यादा फलों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में शुगर और फ्रक्टोज़ की मात्रा अधिक हो जाएगी जिससे शुगर होने का चांस बढेगा और वजन नहीं कम होगा।

4. सारी कैलोरीज़ एक ही होती हैं
जब लोग वेट लॉस डाइट पर होते हैं तब वे कैलोरी काउंट कर के खाना पंसद करते हैं। रोजाना ध्यान में रह कर कैलोरीज़ खानी चाहिये मगर बहुत से लोग इसे समझ ही नहीं पाते। सारी कैलोरीज़ एक नहीं होती यह
बात समझनी जरूरी है। अगर आप 100 कैलोरी की आइसक्रीम खाते हैं तो वह मोटापे को बढाएगी ना कि 100 कैलोरी वाली वेजिटेबल सैलेड।

5. फैट को पूरी तरह से काट देना
मोटापा कम करने वाले लेाग अक्सर यह गलती करते हैं कि वह अपनी डाइट में पूरी तरह से फैट को कट कर देते हैं। उनका मानना होता है कि अगर वह अपनी डाइट में से फैट को पूरी तरह से कट कर देंगे तो
वह बहुत जल्दी मोटापा कम करेंगे। लेकिन आपकी बॉडी अच्छी तहर से काम करे इसके लिये जरुरी है कि आप फैट खाएं। आप अपनी डाइट में नारियल का तेल, घी और अवाकाडो जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं
जिससे आपके शरीर में न्यूट्रीशन की कमी ना हो।

6. रात में 8 बजे के बाद ना खाना
बहुत से लोग रात का डिनर 8 बजे के बाद नहीं खाते। लेकिन आपको समझना होगा कि रात का खाना हमेशा आखिरी मील के 3 घंटे के बाद ही खाना चाहिये। जैसे की आप अगर 12 बजे सोते हैं तो आपको 9
बजे तक खा लेना चाहिये। इससे आपकी बॉडी को खाना हजम करने का काफी समय मिल सकता है।

7. खाने के बीच में बार बार पानी पीना
बहुत से लोग ये गल्ती करते हैं कि वो खाने के बीच में बार बार पानी पीते हैं और सोंचते हैं कि इससे वे खाना थोड़ा कम खाएंगे। मगर ज्यादा पानी पीन से खाना हजम करने वाला तरल पदार्थ घुल जाता है और
खाना आराम से हजम नहीं हो पाता।

8. एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा खाते हैं
बहुत से लोग सोंचते हैं कि एक्सरसाइज करने से आप जितना मर्जी उतना खा सकते हैं और इससे वजन नहीं बढेगा। आप अगर बहुत हार्ड एक्सरसाइज करने के बाद ढेर सारी कैलोरी वाला खाना खा लेते हैं तो
आपका वजन कभी कम नहीं होने वाला।



Click it and Unblock the Notifications
