Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Exam Time में बच्चों की डाइट में जरुर शामिल करें ये फूड
इस समय कई स्कूलों में बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं। बच्चों के एग्जाम का मतलब है पैरेंट्स के भी एग्जाम। जी हां, बच्चों को समय समय पर पढ़ने को कहना और उसके साथ उनकी डाइट का भी पूरा ख्याल रखना पैरेंट्स का ही काम होता है। एग्जाम टाइम में बच्चों की डाइट बहुत मायने रखती है क्योंकि इससे उनका भविष्य जुड़ा हुआ होता है।

बच्चों की डाइट ऐसी होनी चाहिए कि बच्चों का दिमाग तेज चले और उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ें। अगर आपके बच्चों के भी बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं तो उन्हें अब जंक फूड और घर का तला-भुना खाने से रोक कर हेल्दी डाइट चार्ट बनाएं और उसके तहत ही घर में खाना पकाएं। जी हां बच्चों की डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है।
इसके साथ पेपर से 1 दिन पहले बच्चें को हल्का भोजन कराएं, ताकि उन्हें ठीक से नींद आए। इसके अलावा एग्जाम टाइम में बच्चों को कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन ही कराएं। बच्चों को एक्जाम के दौरान कैसी डाइट देनी चाहिए इस बारे में हम आज यहां पर चर्चा करेंगे और बताएंगे कि अपने बच्चे को एग्जाम टाइम में क्या खिलाएं।

1. चाय
इसमें पाया जाने वाला पॉलीफिनॉल दिमाग को संतुलित रखने में मदद करता है। यह दिमाग को शांत करके बच्चे को ध्यान से सोंचने में मदद करता है। आज कल बाजार में तरह तरह की चाय उपलब्ध हैं जिन्हें उपयोग कर के आप अपने बच्चे का दिमाग तेज बना सकते हैं।

2. रोजाना दें 1 केला
एक्जाम के दिनों में रोजाना केला खाना अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाला पोटैशियम दिमाग को हमेशा अलर्ट रखते है। साथ ही केला विटामिन बी-6 का अच्छा स्रोत है, जो नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है और याददाश्त और दिमाग को तेज करता है। इसके अलावा इसमें tryptophan नामक एमिनो एसिड होता है, जो हार्मोन उत्पन्न करता है। इससे तनाव दूर और दिमाग ठंडा रहता है।

3. मछली
मछली को खासतौर पर हम ब्रेन फूड भी कहते हैं क्योकि इसके तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग के लिए अति फायदेमंद होता है। फिश ऑयल को आप किसी दूसरे अन्य पदार्थ से तुलना नहीं कर सकते क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व आपकी उम्र को जवां बनाने के साथ ही दिमाग को भी बढाता है।

4. रोज़ खिलाएं मुठ्ठी भर बादाम
विटामिन ई के गुणों से भरपूर बादाम दिमाग को सक्रिय रखने में मदद करता है। यह ब्रेन सेल्स को बढ़ाकर मेमोरी को इम्प्रूव करता है। इसलिए एग्जाम टाइम में बच्चों को रोजाना भिगे हुई बादाम जरूर दें।

5. अखरोट
अखरोट को तो वैसे भी ब्रेन फूड के नाम से जाना जाता है। ओमेगा 3 फैटी से भरपूर अखरोट याद्दाश्त बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप एक मुट्ठी अखरोट रोज बच्चे को खिलाएंगे तो उसका दिमाग 19 प्रतिशत तक बढ जाएगा क्योंकि ये दिमाग कि नसों को तेज बनाता है।

6. अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स
इसमें बहुत सारा प्रोटीन और फाइबर होता है। इनको खाने से दिमाग तेज होता है, इसे आप दही में भी डाल सकती हैं।

7. अंडा
मछली की ही तरह अंडे में भी ओमेगा- 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें हाई प्रोटीन, लो फैट और विटानिम इ भी होता है, जिसे रोज खाने से दिमाग तेज होता है।

8. कॉफी
कई अध्ययनों से यह साफ हो चुका है कि अगर इसे सही मात्रा में लिया जाए, तो यह ध्यान लगाने के लिए अच्छा स्रोत है। विश्वभर में कॉफी जागने के रुप में प्रसिद्ध है। कैफीन होने के कारण, यह आपके बच्चे को एर्ल्ट और एक्टिव बनाती है। लेकिन इसे अपने बच्चों को जरूरत से ज्यादा ना दें, क्योंकि इससे उनकी बैचेनी और परेशानी बढ़ सकती है। दिन में 1-2 कप कॉफी आपके बच्चे को एक्टिव रखती है, लेकिन थोड़ा सावधान रहें, कहीं आपके बच्चे को इसकी आदत ना पड़ जाएं क्योंकि ज्यादा कॉफी उनकी हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती है और भविष्य में अनिंद्रा की समस्या भी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
