Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आम ही नहीं इसकी गुठली के भी हैं स्वास्थ्य लाभ

आम फलों का राजा यूं ही नहीं कहा गया है। मीठे आम के स्वाद ,सुगंध और गुणों की बराबरी करना किसी भी फल के लिए संभव नहीं है। रसीला आम स्वाद में तो लाजवाब होता ही है साथ में इसकी गुठली भी सेहत के लिये किसी वर्दान से कम नहीं। आम की गुठली, पत्ते, छाल, लकड़ी आदि सभी चीजें काम में लाई जाती है।

आयुर्वेद में आम एक ऐसा फल है जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया है। आम के पेड़ का हर हिस्सा काफी उपयोगी होता है। आज हम आपको आम की गुठली के स्वास्थ्य वर्धक फायदे बताएंगे, जिसे आपने कभी नहीं सुने होंगे।

दस्त से छुटकारा दिलाए
आम की गुठली, बील गिरी और मिश्री समान मात्रा में पीस कर दो चम्मच दिन में तीन बार लेने से दस्त ठीक हो जाते है। यदि दस्त में रक्त आ रहा है तो आम की गुठली को पीस कर छाछ में मिलाकर पीने से यह बंद हो जाता है।
दांत बनाए मजबूत
आम के हरे पत्ते सुखाकर जलाकर पीस लें। आम की गुठली बारीक पीस कर इसमें मिला दें। दोनों को मिलाकर बारीक छलनी से छान लें।रोजाना इससे मंजन करने से दाँत सफेद और मजबूत होते है। दाँत में दर्द ठीक होता है। रोजाना आम के पत्ते कुछ देर चबा कर थूकने से दाँत हिलना बंद होता है और मसूड़ों से खून आना मिटता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक करे
आम की गुठली ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करके खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करती है। इससे सीधा असर ब्लड शुगर को कम करने में हेाता है।

दिल की बीमारी में आराम
अगर गुठली को सीमित मात्रा में खाया जाए तो हाई बीपी की समस्या ठीक होती है जिससे दिल की बीमारी के होने का खतरा टलता है। हमारा तंत्रिका तंत्र, हृदय और खून की धमनियों से जुड़ा होता है।

गंजापन और सफेद बालों से छुटकारा
आम की गुठली का तेल फैटी एसिड, मिनरल्स और विटामिन्स से भरा होता है। आप चाहें तो इसका तेल घर पर ही निकाल सकते हैं। आम की गुठली की 10/12 गिरी लेकर खूब सूखाकर बारीक कूटकर कपड़े से छान ले और नारियल के तेल में पकायें। इस मिश्रण को 25/30 दिन तक नियमित रूप से सिर पर मलने से रि का गंजापन खत्म हो जाता है। बाल काले हो जाते हैं।

पीरियड्स में भारी ब्लीडिंग रोके
गुठली का चूर्ण दही और नमक मिलाकर खाने से महिलाओं के मासिक धर्म में अधिक रक्त स्राव दूर होते हैं।

मोटापा घटाए
मोटे लोंगो को आम की गुठली से काफी मदद मिल सकती है क्योंकि यह वजन को कम करने में मदद करता है। यह भारी भरकम वजन घटाता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और खून के सर्कुलेशन को ठीक रखता है। आपको इसके लिये नियमित आम का पावडर लेना होगा।

जुएं खत्म करे
आम के पेड़ की सुखी छाल और आम की सुखी गुठली पीसकर पाउडर बना लें, इस पाउडर में निम्बू का रस मिलाकर सिर में लगाने से जुएं खत्म हो जाती है ।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
