Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कब्ज का अचूक नुस्खा आज तक आपने नहीं सुना होगा
एलोवेरा जिसे हिन्दी में घृतकुमारी कहा जाता है, एक प्रकार का छोटा सा कटीला पौधा होता है जिसकी पत्तियों में ढेर सारा जेल भरा होता है। एलोवेरा का जूस, बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई प्रकार के प्रोटीन और विटामिन होते है जो शरीर को स्वस्थ बनाते है। इसके जूस का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है लेकिन आजकल मार्केट में इसका जूस कई फ्लेवर में मिलता है, जिससे आप आसानी से इसे स्वाद लेकर पी सकते है।

एलोवेरा जूस में एंटी - ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की अधिकांश बीमारियों को ठीक कर देते है। इसे पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा क्षमता दोनों का ही विकास होता है।
इसे पीने से शरीर में कम होने पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है। क्या आप कब्ज की बीमारी से परेशान हैं? अगर हां, तो आज हम आपको बताएंगे कि एलो वेरा जेल की मदद से आप ये बीमारी कैसे दूर कर सकते हैं।
कब्ज के लिये एलो वेरा
कब्ज एक बहुत ही परेशान कर देने वाली बीमारी है। अगर इसका इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह पाइल्स का रूप भी ले सकती है। जिन लोंगो का पेट सुबह साफ नहीं होता है उन्हें एलो वेरा से काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, खाने में फाइबर वाले आहार ना होना, पार्याप्त पानी ना पीना, हार्मोन में चेंज होना या फिर जंक फूड आदि खूब खाना।
एलो वेरा नेचर में चिपचिपा होता है इसलिये यह पेट में जाते ही गंदगी को बाहर ढकेलता है। जिससे कब्जी की समस्या दो या तीन दिन में ही ठीक हो जाती है।

बनाने की विधि -
इस नुस्खे को बनाने से पहले आपको एलो वेरा को धो लेना होगा और फिर उसे बीच से काट कर एक चाकू की मदद से छिलके को उतार लेना होगा। उसके बाद एलो वेरा के बीच भरा जेल निकालें और उसे ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड कर लें। एलो वेरा हवा के संपर्क में आने से कठोर हो जाता है इसलिये अगर आपको उसे ढीला रखना हो तो ब्लेंडर में थोड़ा सा नींबू का रस भी मिक्स कर लें। आप इसमें संतरे का भी रस मिक्स कर सकती हैं। इस मिश्रण को हफ्ते भर चलाने के लिये फ्रिज में ही रखें। इससे इसके गुण बरकरार रहेंगे। जानें, पाइल्स के इलाज में मूली है कैसे नंबर वन
कैसे करें इसका सेवन
आपको इसे रोजाना दो से तीन चम्मच खाली पेट एक गिलास पानी में मिला कर पीना होगा। आप इसे अपनी इच्छा अुनसार किसी अन्य जूस के साथ मिला कर पी सकते हैं। एलो वेरा को हर रोज पीना चाहिये।
सावधानी
वे लोग जिन्हें मधुमेह या थायराइड या किडनी की बीमारी है या फिर प्रगनेंट महिलाओं को इसे ज्यादा पीने से बचना चाहिये। इस केस में आपको अगर कब्ज से छुटकारा पाना हो तो अपनी डाइट में फाइबर से जुड़े फल और सब्जियां ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।

जरुरी बातें
पुरुषों को रोजाना अपनी डाइट में 30-38 ग्राम फाइबर लेना चाहिये। वहीं महिलाओं को अपनी डाइट में रोजाना कम से कम 21-25 ग्राम फाइबर प्रति दिन खाना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications