Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
जानें, पाइल्स के इलाज में मूली है कैसे नंबर वन
क्या आप जानते हैं मूली, जो घर घर में सलाद के रूप में खाई जाती है, वह पाइल्स के इलाज में कितनी लाभदायक हो सकती है? यह पाइल्स को ठीक करने की क्षमता रखती ही है साथ में इस बीमारी की हालत को और अधिक बिगड़ने से रोकती है।
इन दिनों लाखों लोग पाइल्स की समस्या से पीडित हैं और कोई ऐसा उपाय चाहते हैं जिससे वे अपनी इस समस्या से निजात पा सकें। मूली इस मामले में काफी कार्यगर हो सकती है पर इसका यह मतलब नहीं है कि आप मूली को आहार में शामिल कर के डॉक्टर की बताई हुई दवाइयां खाना बंद कर दें।

यह कैसे करती है मदद?
मूली में भारी मात्रा में घुलनशील रेशे होते हैं, जो ना केवल मल को मुलायम करने में मदद करती है बल्कि पाचन क्रिया में भी सहायक होती है। इसमें वाष्पशील तेल भी होता है, जो पाइल्स के दौरान पैदा होने वाले दर्द और सूजन को कम करता है।

कैसे करें प्रयोग
आप सफेद रंग की मूली का प्रयोग इसके इलाज के लिये कर सकते हैं। इसे दो प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। शुरुआती दौर पर दर्द को दूर करने के लिये : 100 ग्राम मूली को घिस कर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में इसे दो बार खाएं। यह कब्ज से भी छुटकारा दिलाएगा।

मूली खाना अच्छा नहीं लगता तो
अगर आपको मूली खाना अच्छा नहीं लगता तो आप मूली का 1 गिलास रस निकाल कर उसमें चुटकी भर नमक मिलाएं और दिन में दो बार पियें। इससे आपका मन चाहा रिजल्ट मिलेगा।

बहुत ज्यादा दर्द और सूजन है तो ऐसे प्रयोग करें
सफेद मूली का पेस्ट बना कर उसमें थोड़ा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को संक्रमित जगह पर लगाएं जहां पर दर्द और सूजन है।

मूली के पावडर का सेवन
मूली की कुछ पत्तियां ले कर उन्हें धो लें और छाया में सुखा लें। सुखाने के बाद उनका पावडर बना लें। रोजाना इस पावडर का एक चम्मच करीबन 40 दिनों तक खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
