Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
HBD कंगना!! जानें, सूपर फिट रहने के लिये क्या करती हैं कंगना
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत का आज 30वां जन्मदिन है। खुद को इतने ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने वाली और टैलेंट से भरी हुई कंगना रनौत फिटनेस के मामले में काफी एलर्ट रहती हैं। आज जहां हर एक्ट्रेस खुद को खूबसूरत दिखाने के चक्कर में सर्जरीज़ करवा रही हैं, वहीं कंगना पूरी तरह से नेचुरल ब्यूटी हैं। छोटे टाउन से आईं कंगना पहले दिखने में काफी दुबली पतली और सिंपल थी, मगर बॉलीवुड फिल्मों की डिमांड पर कंगना ने खुद को काफी फिट कर लिया। कंगना ने अपने शरीर से कभी छेड़खानी नहीं की। उन्होंने अपनी बॉडी के प्रकार का अच्छे से समझा और फिर व्यायाम तथा बैलेंस डाइट से खुद को फिट रखने की कोशिश की।
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित कंगना रनौत की बॉडी काफी लीन है, जिस कारण से उन्हें वेट पुट करने में काफी दिक्कतें आती हैं। कंगना का मानना है कि लड़कियों और महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए प्रतिदिन रनिंग या अन्य एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। यही वजह है कि कंगना की तरह स्लिम-ट्रिम बॉडी पाने की चाहत हर लड़की की होती है। आज कंगना के जन्मदिन पर हम आपके साथ शेयर करेंगे कि वह खुद को स्लिम-ट्रिम और फिट रखने के लिये क्या-क्या करती हैं, तो जरा ध्यान से पढ़ें।

कंगना का वर्कआउट रूटीन
कंगना जिम जाने से कभी पीछे नहीं हटती। वह हफ़ते में 5 दिन जिम जाती हैं! इसके अलावा वह रोजाना 45 मिनट योगा भी करती हैं। अपने दिमाग को शांत करने के लिये वह 10 मिनट ध्यान करती हैं। वह जिम में कम से कम 2 घंटे का वर्कआउट करती हैं। वह वहां पर अपनी फिटनेस ट्रेनर Leena Mogre के अंडर ट्रेनिंग लेती हैं। इसकी के साथ वह इंटरवल ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगा, कार्डियो वर्कआउट आदि करती हैं।
वह अपनी मसल्स और कालव्स को बिल्ड करने के लिये German set, pull-ups, push-ups, fartlek running, squats, lower back exercises आदि भी करती हैं।

लचीनेपन के लिये योगा भी करती हैं
कंगना रोजाना 45 मिनट योगा भी करती हैं। इससे वह अपनी अपनी बॉडी को रिलैक्स कर के उसे शेप में भी लाती हैं। इसके अलावा वह 10 मिनट के लिये नियमित मेडिटेशन भी करती हैं। इससे वह अपने दिमाग को शांत करने का प्रयास करती हैं।

कंगना का डाइट प्लान
कंगना भूल कर भी शक्करयुक्त, डिब्बा बंद, ऑइली और जंक फूड को हाथ भी नहीं लगाती। इस वजह से कंगना का चेहरा हमेशा चमकता रहता है। कंगना ने गलत तरीके से खाना बिल्कुल छोड़ दिया है और अब वह बिल्कुल बैलेंस डाइट लेती हैं। ओटमील, सब्जी, प्रोटीन शेक, अंडे, ग्रिल्ल चिकन, टोफू, दाल आदि उनकी डाइट का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वह यह भी ख्याल रखती हैं कि उनकी डाइट में सब कुछ बैलेंस हो। यानी डाइट में कार्ब, फैट और प्रोटीन सही मात्रा में हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
