Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कहीं आप हेल्दी ब्रेकफास्ट के नाम पर एक्स्ट्रा कैलोरी तो नहीं खा रहे?
हम में से कई लोग है जो हेल्दी बने रहने के लिए सुबह की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करते है। इसके लिए वो अपने लिए कई हेल्दी डाइट प्लान करते है। तरह तरह की चीजों का सेवन करना शुरु कर देते है, वो कहते है ना जितने मुंह उतनी तरह की डाइट।
लेकिन क्या आप पूरी तरह निश्चिंत है कि जो आप ब्रेकफास्ट करते है वो पूरी तरह से हेल्दी है? क्योंकि हमारी दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट से होती है इसलिए जितना हेल्दी हम खाएंगे, शरीर भी इतना हेल्दी रहेगा। लेकिन इसके लिए पहले आपको मालूम होना चाहिए कि कहीं आप हेल्दी के नाम पर एक्स्ट्रा कैलोरी तो नहीं खा रहे?

ग्रेनोला
अगर आप नाश्ते में 1/4 कप ग्रेनोला का सेवन करते हैं, इसका मतलब कि आप दो गुना ज्यादा चीनी, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की खुराक ग्रहण कर रहे हो। इसके साथ ही आपके शरीर को पर्याप्त फ़ाइबर प्राप्त नहीं हो पा रहा है।
ग्लूटन फ्री प्रॉडक्ट
ग्लूटन मुक्त प्रोडेक्ट्स में विभिन्न प्रकार के चावल का आटा, स्टार्च और बहुत मात्रा में चीनी शामिल होती, जिससे आपके शरीर को पोषक तत्वों का लाभ नहीं मिल पाता है। इन्हें खाने से अच्छा है कि आप सामान्य ग्लूटन की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ खा लें।
सूखे फल
मार्केट में मिलने वाले पैक्ड सूखे फलों में अत्यधिक मात्रा में चीनी मिलाई जाती है। डाइट के नाम पर सूखे फल खाने से बेहतर है कि आप दुकान से फ्रेश फल खरीदकर खाएं।
वेजिटेबल बर्गर
अगर आपको लगता है कि रेस्त्रां में मिलने वाले वेजिटेबल बर्गर हेल्दी होते है तो आप 100 प्रतिशत गलत सोचते है। वेजिटेबल नाम साथ में जोड़ लेने से हेल्दी नहीं हो जाता है। कुछ बर्गर चावल और सेम के बने होते हैं, साथ ही इनमें विभिन्न तेलों और वेजी प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाता है।
इंस्टेंट ओटमील
मार्केट में मिलने वाला इंस्टेंट ओटमील में काफी मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे खाने के बजाये आप 1/3 Cup ओट्स लेकर घर पर ही दलिया बना सकते हैं, जिसमें केवल 0.37 ग्राम चीनी और 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
माइक्रोवेब पॉपकॉर्न
कई लोग हेल्दी ब्रेकफास्ट के नाम पर माइक्रोवेव पॉपकॉर्न खाते है, माइक्रोवेव पॉपकॉर्न में बहुत सी ख़राब सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर आप स्टोव-पॉप पॉपकॉर्न में तेल और मक्खन की मात्रा सही रखें, तो आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
बोटल्ड आइस्ड टी
मार्केट में मिलने वाली आइस्ड टी हेल्दी नहीं होते है, एक ओर जहां घर पर तैयार की गई आइस्ड टी में ज़ीरो कैलोरी होती है, तो वहीं पैकेज्ड जैसी चाय में 27 ग्राम शुगर और 100 प्रतिशत से भी अधिक कैलोरी होती है। अब आप ही इस बात का फैसला करें कि कौनसी चाय ज्यादा हेल्दी है?
ज्यूस
अगर आपको ये लगता है कि जूस सबसे हेल्दी ड्रिंक्स में एक है, तो आप बिलकुल ग़लत हैं, क्योंकि फलों के जूस में 100 प्रतिशत शुगर होती है। वहीं अगर इसी जहग आप फल का सेवन करते हैं, तो उससे आपके शरीर को फ़ाइवर जैसे पोषक तत्व मिलते हैं।
फ्लेवर्ड दही
अच्छी सेहत के लिए साधारण योगर्ट का सेवन करना चाहिए क्योंकि वास्तविकता में फ्लेवर्ड योगर्ट में फल नहीं बल्कि, अधिक मात्रा में एसेंस मिलाया जाता है। अगर आपको खाना है तो दही के साथ किसी फ्रूट को मिक्स करके खा लें।
लो-फैट / फैट फ्री
'UK' में हुए एक शोध के अनुसार, लो-फैट / फैट फ्री फ़ूड्स में 10 प्रतिशत अधिक कैलोरी और 40 प्रतिशत अधिक चीनी हो सकती है। आमतौर पर कंपनियां चीज़ों का स्वाद बढ़ाने के लिए, उसमें फ़्लेवर्स और चीनी का अधिक इस्तेमाल करती हैं। रिसर्च में ये भी बताया गया कि फ़ूड Items में से वसा हटाने से उनका स्वाद चला जाता है।
वेजी चिप्स
सिर्फ़ नाम देने से कोई भी चीज़ वेजी नहीं हो जाती है। बेकिंग, फ़्राइंग और कुकिंग के ज़रिए वेजिटेबल्स से उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इससे अच्छा है कि आप कच्ची सब्ज़ियों का सेवन करें।
Prepared सलाद
सलाद' खाना हमारे शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। अधिकांश रेस्टोरेंट्स के सलाद ड्रेसिंग में डूबे हुए होते, जो सलाद के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
