Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
अचार खाए या चटनी, जाने दोनों में से क्या खाना है ज्यादा हेल्दी
बिना चटनी या अचार के हम भारतीयों को अपनी थाली अधूरी सी लगती हैं, जब तक खाने में चटनी या अचार न मिलें तो खाने का स्वाद ही नहीं आता है। लेकिन हम में से कुछ डाइट कॉन्शियस ऐसे भी है जो अचार या चटनी का परहेज इसलिए करते है कि क्योंकि उन्हें लगता है, ये हेल्दी ऑप्शन नहीं हैं। इनमें इस्तेमाल तेल, तेज मसाला और खट्टेपन की वजह से लोग अचार और चटनी से दूरी बना लेते हैं। अगर आपको भी लगता है कि चटनी या अचार सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं तो हम बताते है आपको इसकी असलियत।
सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का मानना है कि हम सभी को हर रोज थोड़ी मात्रा में सॉस या डिप की जगह अचार या चटनी दोनों में से किसी एक का सेवन जरुर करना चाहिए।

अचार से बचने की जरूरत नहीं
आप अचार का तेल देखकर उसे खाने से बचते हैं, एक्सपर्ट की मानें तो अचार फर्मेंटेशन से बनते हैं। जब आप इनमें तेल और नमक मिलाते हैं तो उनमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिलता है। ये हमारी आंतों के लिए फायदेमंद हैं और बुरे या हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। अचार में मौजूद नमक आपके पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें मिलाए जाने वाला सरसों का तेल भी फायदेमंद होता है।

सेहत के लिए अच्छा होता है अचार
अचार में सब्जियों का उपायोग होता है, जो विटमिन ए, बी12, सी, ऐंटीऑक्सिडेंट और फोलेट से भरपूर होते हैं। ये गैस, एनीमिया और पेट की गड़बड़ी में राहत देते हैं। इसलिए अचार सेहत के लिए खराब नहीं बल्कि फायदेमंद होते हैं।

चटनी के फायदे
चटनी में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। ये लहसुन, अदरक, प्याज, धनिया जैसी ताजी जड़ों और पत्तियों का इस्तेमाल से बनती है। इनमें तेल या तो डाला ही नहीं जाता या बहुत कम डाला जाता है इसलिए ये लगभग फैट फ्री होती है।

एंजाइम पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाएं
ताजे होने की वजह से इनमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को तमाम बीमारियों से बचाते हैं। ये कच्ची चीजों से बनती हैं इसलिए इनमें मौजूद एंजाइम पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं। इसलिए आमतौर में हर भारतीय रसोई में खाने के साथ चटनी भी जरुर बनाई जाती है।

ज्यादा मात्रा में न करें सेवन
कहते है न किसी भी चीज की अधिकता होने से नुकसान होने का खतरा रहता है। वैसे ही चटनी और अचार खाने में कोई समस्या नहीं हैं, बस अधिक मात्रा में सेवन कर लिया जाए तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसी तरह इन्हें बनाते समय तेल और नमक दोनों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications