Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
आलू का जूस पीने से होते हैं ये लाजवाब फायदे, एक बार पीकर जरुर देखें
आलू एक ऐसी सब्जी है जो आसानी से हर किसी के रसोई में मिल जाएगी। आलू को फैटी फूड की श्रेणी में रखा जाता है इसलिए लोग आलू खाने से बचते हैं। अगर आप भी आलू को अनहेल्दी फूड मान रहे है, तो जान लीजिए के आलू बहुत गुणकारी है, बस इसे सही तरह से इस्तेमाल करके आप इससे होने वाले फायदों पा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू का सेवन सिर्फ सब्जी के तौर पर ही नहीं बल्कि जूस के रूप में भी कर सकते हैं।
जी हां, आपने सही पढ़ा। आलू का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से आप शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का हल पा सकती हैं।

गठिया की समस्या को करता है कम
आलू के जूस को पीने से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है जो गठिया की सूजन को कम करने का काम करता है। अर्थराइटिस से परेशान लोगों को दिन में दो बार आलू का जूस पीना चाहिए। यह दर्द व सूजन से राहत देता है। शरीर में खून के संचार को भी बेहतर बनाता है।

पेट में जलन को करें दूर
गैस की समस्या से परेशान है तो आलू का रस आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। इसे रोजाना आधा कप पिएं। अक्सर लोग पेट में जलन की शिकायत करते हैं ऐसा होने पर इस जूस को तुरंत पिएं पेट की जलन में आराम मिलेगा।

दिल की बीमारियों से बचाएं
आलू के रस को पीने से आप आसानी से अपने कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रण में रख सकते हैं। हार्ट डिसीज़ और स्ट्रोक से बचने और इसे कम करने के लिए आलू सबसे अच्छा उपाय है।

जापानी लोगों का देसी नुस्खा
लिवर और गॉल ब्लैडर में मौजूद टॉक्सिन को निकालने में आलू का जूस खूब मदद करता है। जापानी लोग हेपेटाइटिस से निजात पाने के लिए आलू के जूस का इस्तेमाल करते हैं।

बालों के लिए भी हेल्दी
आलू के जूस को नियमित बालों में लगाने से बाल लम्बें और चमकदार हो सकते हैं। एक आलू को लेकर इसका छिलका निकाल लें। इसके टुकड़ों को काटकर पीस लें। अब इससे रस निकाल लें और इसमें शहद और अंडे का सफेद भाग मिला लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं. दो घंटे तक रखें और उसके बाद शैम्पू से धो लें।

दाग-धब्बे हटाएं
अगर आपके चेहरे में दाग, धब्बे और पिपंल है तो आलू का रस काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स के साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये आपके आंखों के नीचे के डार्क सर्किल दूर करने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications