Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
नवरात्रि व्रत के दौरान ये गलतियां करने से बचें, जानिए क्या होगा?
नवरात्रियों के मौके पर हर घर में मां की आराधना के साथ ही 9 दिन तक व्रत किया जाता है। इन 9 दिनों तक लोग उपवास से जुड़ी खाद्य सामग्री का सेवन करते हैं। कई लोग उपवास के नाम पर ऑयली, मीठा, फ्रूट्स, मेवे वगैरह सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा खा लेते हैं, इससे उपवास का फायदा मिलने के बजाय नुकसान हो सकता है। उपवास संयम और अनुशासन की जरुरत होती है। इसलिए व्रत में कुछ खाने से पहले सोच समझके खाएं।

डायटिशियन्स का भी मानना है कि व्रत के दौरान अक्सर खाने पीने में गलतियां कर देते है जिस की वजह से कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है जो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है या फिर उपवास से मिलने वाला फायदा नहीं मिलता। आइए जानते है कि उपवास में क्या करें क्या न करें ?
1. एनर्जी बनाए रखने के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स वाली डाइट लें। फैटी चीजें कम खाएं।
2. उपवास में फ्रूट, दूध, जूस जैसे फूड लें जिनसे दिन भर में बॉडी को जरूरी कैलोरी मिलती रहे।
3. सिर्फ चाय या नींबू पानी पीकर व्रत न रहें। सॉलिड फूड भी लेना बहुत जरूरी है।
4. उपवास में सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पुड़ी या पराठा के बजाय रोटी बनाकर खाना ज्यादा हेल्दी है।
5. खाली पेट रहने से एसिडिटी बढ़ सकती है। इसलिए ज्यादा देर तक पेट खाली न रखें।
6. खाली पेट खट्टे फल खाने से जलन हो सकती है। नींबू, संतरा, मौसम्बी के बजाय तरबूज, खीरा, एप्पल खाएं।
7. एक बार ढेर सारा फलाहार करने के बजाय थोड़ी थोड़ी देर में फ्रूट सलाद या दही जैसी चीज लेना फायदेमंद है।
8. नारियल पानी दिन में कई बार ले सकते हैं। इससे बॉडी के जरूरी न्यूट्रिएंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलेंगे।
9. उपवास में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी और अंदरूनी सफाई भी होगी।
10. उपवास के दौरान मूंगफली, बादाम, अखरोट जैसे ड्रायफ्रूट्स खाने से पेट भरा रहेगा और एनर्जी भी मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
