Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
कॉफी पीने का भी होता है समय, जानें साइंस के हिसाब से कब पीएं कॉफी
बहुत लोगों की सुबह कॉफी की चुस्की के बिना नहीं होती है। जब तक उन्हें कॉफी नहीं मिले तो उनका दिन शुरु नहीं होता है। कई लोग बिना कॉफी पीएं सिर दर्द होने की शिकायत करते हैं। कई लोग कैफीन का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक मानते हैं लेकिन आप जानते हैं कि अगर कॉफी को सही समय पर पीएं तो ये नुकसानदायक नहीं होता हैं।
जी हां, कॉफी पीने का एक समय होता हैं। अगर आप उसके हिसाब से कॉफी का सेवन करती हैं तो आपको स्वाद या सेहत के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कॉफी पीने का सही समय-

सुबह न पीएं
अगर आपको उठते ही खाली पेट कॉफी पीने की आदत है तो इसे आज ही बदल दीजिए। सुबह उठते ही कॉफी का सेवन करने से शरीर में मौजूद कोर्टीसोल की मात्रा बढ़ जाती है। कोर्टीसोल आपके इम्यून सिस्टम, मेटाबॉलिज़्म और स्ट्रेस रिस्पॉन्स को रेग्यूलेट करने के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आप सुबह उठते ही कॉफी का सेवन करेंगी तो इससे आपके शरीर में स्ट्रेस लेवल बढ़ने के साथ आपको मूड स्विंग्स की भी शिकायत होगी।

खाली पेट नहीं
कभी भी खाली पेट कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपने लंबे समय से कुछ नहीं खाया है तो आप कॉफी पीने की भूल न करें। इससे आपको एसिडिटी, अल्सर, कब्ज व पेट जैसी समस्याएं परेशानी हो सकती हैं। इतना ही नहीं, खाली पेट कॉफी पीने से जब एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे सीने में जलन होने लगती है।

वर्कआउट से पहले
वर्कआउट से पहले कॉफी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वर्कआउट से आधा घंटा पहले कॉफी पीने से आपका मेटाबॉलिज़्म बूस्टअप होता है और इसमें मौजूद कैफीन के कारण आपके शरीर की एनर्जी बढ़ती है। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें कि आप सिर्फ एक कप ही कॉफी पीएं। इसकी अधिकता परेशानी खड़ी कर सकती है।

ब्रंच के समय
सुबह नाश्ते के बाद और लंच से पहले का एक समय होता है, जब हर किसी को हल्की-फुल्की भूख लगी होती है और उस दौरान शरीर को पूरा दिन काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए उस समय कॉफी पीना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे आप पूरी एनर्जी से दिनभर काम कर पाएंगी।

देर शाम
देर शाम भी कॉफी पीने से बचना चाहिए। इसे देर शाम पीने से आपकी भूख मर जाती है, जिससे डिनर के समय परेशानी हो सकती हैं। इसके अलावा देर शाम तक कॉफी पीने से रात को सोने में भी परेशानी हो सकती है।

सोने से पहले
सोने से पहले तो भूल से भी कॉफी नहीं पीनी चाहिए। जो लोग सोने से पहले कॉफी पीते हैं, उन्हें रात को ठीक तरह से सोने में परेशानी होती है। दरअसल, कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो आपकी स्लीप साइकिल को प्रभावित करता है। इतना ही नहीं, लगातार ऐसा करने से आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती हैं। अगर आप सोने से पहले कुछ पीना ही चाहती हैं तो कॉफी की जगह गर्म दूध का सेवन करें। इससे आपका नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है और आपको अच्छी नींद आती है।



Click it and Unblock the Notifications
