Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सर्दियों में जुकाम से दूर रखता हैं अलसी की चाय, जाने विधि
सर्दी या बारिश के मौसम में जुकाम और खांसी होना सामान्य बात है। मौसम ठंडा होने के कारण नमी होती है और संक्रमण फैलने का खतरा भी उतना ही होता है। ऐसे में आप भी अगर खांसी से परेशान हैं, तो अलसी की चाय पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। अलसी को तीसी के नाम से भी जाना जाता है । अलसी में विटामिन बी एवं कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, लोहा, जिंक, पोटेशियम आदि खनिज लवण होते हैं। अलसी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 नाम के अम्ल होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं।
अलसी की चाय बनाने के लिए आपको पिसी हुई अलसी या फिर इसका पाउडर प्रयोग करना होगा। यह चाय आपको खांसी की तकलीफ से निजात दिलाने में मदद करेगी।

ऐसे बनाएं चाय
सामग्री : 2 कप पानी, अलसी पावडर 1 चम्मच, शहद या गुड़ अथवा शक्कर (स्वादानुसार)।
विधि : 2 कप पानी में एक चम्मच अलसी पावडर डालकर इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाते रहें, जब तक कि पानी एक कप न रह जाए।
इसके बाद इसे आंच से उतार लें और जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसमें स्वादानुसार शहद या गुड़ अथवा शक्कर डालकर मिलाकर हल्का गुनगुना या फिर थोड़ा गरम-गरम ही पिएं।

2 से 3 बार पीएं जुकाम में
इस चाय को पीने से सर्दी-खांसी, जुकाम या दमा की परेशानी झेल रहे व्यक्तियों को बहुत लाभ होता है। जिसे भी सर्दी में इस तरह की तकलीफें हो, वह बीमार व्यक्ति इस चाय का दिनभर में 2-3 बार सेवन कर सकते है।

झड़ते बालों के लिए रामबाण
अलसी झड़ते बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, अलसी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। Flaxseeds में औषधीय गुण होते हैं. अलसी में विटामिन्स और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके बालों को पोषण देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
