Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कैसे मालूम करेंगे जो अखरोट आपने खरीदे हैं वो अच्छे हैं, इन ट्रिक्स से जानें
अखरोट खाने के फायदे तो आप जानते हैं होंगे ये विटामिन ई का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं। इसके नियमित सेवन से दिमाग तेज होता हैं। अखरोट का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाता हैं। इतने फायदे करने वाला ये ड्रायफ्रूट मार्केट में महंगे मिलते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि इतने पैसे खर्च करने के बाद भी जो अखरोट आप खरीद रही हैं वो अच्छा है भी या नहीं?
क्योंकि हो सकता है जो अच्छा दिखने वाला अखरोट आप खरीदकर लेकर आएं हैं वो खाने में हेल्दी ना हो लेकिन आप इस बात से हमेशा अनजान रहेगी कि इसे खाने से आपको फायदा हुआ या नहीं। ड्राई फ्रूट्स का बाजार भी मिलावट के इस दौर में अछूता नहीं रहा हैं। हेल्थ के नाम पर लोग भारी मात्रा में ड्रायफ्रूट्स खाना पसंद करते हैं इसलिए यहां भी मिलावट होने लगी हैं। आइए जानते हैं कि कैसे मालूम करें जो अखरोट आप खाने जा रहे हैं उसकी क्वालिटी अच्छी है या नहीं।

अगर आप अखरोट की गिरी खरीद रहे हैं तो देख लें कि गिरी सफेद और हल्की ब्राउन हैं तभी खरीदें।
अखरोट की गिरी का आकार थोड़ा बड़ा होना चाहिए और खाने में क्रिस्पी होनी चाहिए, तभी अखरोट खरीदें।
अगर छिलके समेत अखरोट खरीद रहे हैं तो उसे हाथ से हिलाकर देख लें, अगर गिरी में से आवाज आ रही है तो अखरोट न खरीदें, अगर अखरोट हिलाते समय हल्की आवाज आए या बिल्कुल न आ, तभी अखरोट खरीदें।
- अगर अखरोट की गिरी का रंग काला हो और उसमें कुछ महक आए तो बिल्कुल न खरीदें।
- मार्केट में अच्छे अखरोट की कीमत 700 से 1500 रुपए प्रति किलोग्राम तक हैं। इससे सस्ते कीमत पर कोई दे रहा है तो न खरीदें।
- हमेशा भारी लगने वाले अखरोट खरीदें। इसके लिए हथेलियों पर उठाकर इनके वजन जानने की कोशिश करें। अगर आपको अखरोट भारी लगे तो समझ जाइए कि ये शुद्ध हैं इनके अंदर की गिरी सड़ी नहीं।

इस बात का भी ध्यान रखें
अखरोट को हमेशा फ्रिज में स्टोर करके रखें, चाहे वो छिलके में हो या फिर बिना छिलकों की हो। छिलके वाले अखरोट महीनें भर फ्रिज में ताजा रहेंगे। जबकि बिना छिलके वाले अखरोट छह महीनें तक फ्रिज में ताजा रहेंगे।
अगर आप अखरोट को इससे भी ज्यादा समय तक सुरक्षित और ताजा रखना चाहते हैं तो इन्हें फ्रीजर में किसी बैग में डालकर रखें। ये एक साल तक खराब नहीं होंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications