Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भाग्यश्री ने बताया कैसे बनाएं कुरकुरी भिंडी की सब्जी, शेयर किए टिप्स ताकि मैंटेन रहे पौष्टिक तत्व
भाग्यश्री सोशल मीडिया पर खाने से जुड़े ज्ञानवर्धक पोस्ट करती रहती हैं। हर मंगलवार भाग्यश्री अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीकली किचन टिप्स #tuesdaytipswithb से जुड़ा कोई न कोई पोस्ट जरुर देखते हैं। डाइट टिप्स और रसोई की सामग्री की जानकारी साझा करने से लेकर रोमांचक व्यंजनों को पोस्ट करने तक, भाग्यश्री हमें अपने साप्ताहिक अपडेट से रूबरू करवाती रहती है। इस बार, उन्होंने भिंडी को पकाते समय उसे कुरकुरा बनाने, भिंडी के प्राकृतिक रंग और उसके सभी पोषक तत्वों को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका शेयर किया है। खाना पकाने के इस पोस्ट को शेयर करते हुए, भाग्यश्री ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। अगर आप भी भिंडी खाने के बहुत बड़े शौकीन हैं, तो आपको ये पोस्ट जरुर देखना चाहिए।

भाग्यश्री ने भिंडी को सही तरीके से बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी बताए. यहां देखें:
1.भिंडी बनाते वक्त कभी भी नमक पहले न डालें क्योंकि इससे यह चिपचिपा हो जाएगा।
2. इसे सर्व करने से ठीक पहले नमक डालना चाहिए। (भिंडी के नरम होने पर आप इसमें प्याज और मसाले जैसी अन्य सामग्री के साथ नमक भी डाल सकते हैं.)
3. अगर आप हरा रंग बनाए रखना चाहते हैं, तो पैन या कड़ाही को ढक्कन से न ढकें। इसे पकाने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है लेकिन यह निश्चित रूप से बेहतर दिखता है।
4. मुख्य रूप से, भिंडी के उच्च पोषण मूल्य को बनाए रखने के लिए कभी भी ज़्यादा नहीं पकाना चाहिए।
पोषण तत्वों से भरपूर
भिंडी एक उच्च पोषण मूल्य सब्जी है और कई तरीकों से स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है। भाग्यश्री ने इस पोस्ट में बताया कि भिंडी में "विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर, मैंगनीज और डाइट्री फाइबर होता है। आंत के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
