Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एक चम्मच जीरा को पानी में उबालकर पिएं, नहीं होंगी ये परेशानियां
जीरा का इस्तेमाल आमतौर पर घर में बनने वाली दाल, सब्जियों में होता है। इसमें तड़का देने के लिए ज्यादातर जीरा का इस्तेमाल होता है। जीरा, खाने को तो स्वादिष्ट बनाता ही है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जीरा को पानी के साथ उबालकर पीने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि जीरा को उबालकर पीने से कौन सी बीमारियां दूर रहती हैं।

डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए जीरा एक कारगर औषधि की तरह काम कर सकता है। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि जीरा में एंटी डायबेटिक गुण पाया जाता है। एंटी डायबिटिक गुण शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करके डायबिटीज से होने वाले खतरे से बचाए रखने में मदद कर सकता है।

वेट लॉस
जीरा को गर्म पानी में उबालकर पीने से भी वजन घटने में काफी मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए भी मुमकिन हो सकता है क्योंकि जीरा शरीर के एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए जो लोग वजन घटाने के बारे में सोच उन्हें जीरा का पानी जरूर पीना चाहिए।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमारे शरीर के इम्यून सेल्स को मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जीरा इम्यून सेल्स को मजबूत करने के लिए विशेष गुण रखता है। इस कारण इसका नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रह सकती है और वह कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से भी बचे रह सकते हैं।

हेयर फॉल के लिए
जीरे में ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाने के काम आ सकते हैं। बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में उबालने के बाद केवल के पानी का सेवन करना चाहिए। इससे बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे
जो लोग कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, वह जीरे का पाउडर बनाकर इसे पानी के साथ पीने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में मदद मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
