Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं खिचड़ी, इस मकर संक्रांति जरुर खाएं
मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन उड़द की दाल की खिचड़ी बनाकर खाने की परांपरा हैं। स्वाद और सुगंध से भरपूर इस खिचड़ी को खाने के एक नहीं अनेक फायदे होते हैं। खिचड़ी में कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, वाटर, फाइबर्स जैसे कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

अच्छी डाइट होती है खिचड़ी
खिचड़ी में डाली जाने वाली हर एक चीज सेहत को अलग-अलग तरीके से लाभ देती है। शुद्ध घी के साथ इसे खाना ठंड में शरीर को गर्म भी रखता है और अंदर से मजबूत भी बनाता है। इतना ही नहीं यदि आप वेट लॉस के लिए बेहतर डाइट की है खिचड़ी।

सुपरफूड से कम नहीं होती है खिचड़ी
खिचड़ी को सुपरफूड्स के श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि ये पोषण से भरपूर होने के साथ पाचन में भी अच्छी होती है। सब्जियों दाल और तरह-तरह के मसालों से तैयार खिचड़ी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

फायदेमंद होती हैं खिचड़ी
ठंड में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। मौसम में कभी ज्यादा ठंड तो कभी हल्की ठंड होती रहती है ऐसे में संक्रमण का खतरा भी होता है। तापमान के बदलाव से बीमारियां आसानी से घर कर जाती हैं। ऐसे में यदि भोजन सही हो तो सेहत चंगी रहती है।
खिचड़ी एक ऐसा ही सुपाच्य भोजन है जो हल्का होने के साथ कम कैलोरी भी देता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामनि और मिनिरल्स सब साथ मिल जाते हैं। इसलिए खिचड़ी खाना सेहतमंद होता है। वहीं इसमें मिलाएं जाने वाले मसाले, जैसे कालीमिर्च, तेजपत्ता, इलायची, लौंग, जयफल और जावित्रि भी शरीर को गर्म रखने के साथ रोगमुक्त बनाने में बहुत मददगार होते हैं।

वेट कम करता हैं
खिचड़ी में बहुत ही हल्का और सुपाच्य भोजन होता है। ये पचने में बेहद आसान होता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इस कारण इसे खाना वेट लॉस के लिए बेहतर होता है।चावल के ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करने के लिए इसमें दाल की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

भरा रहता है पेट
खिचड़ी में प्रोटीन अधिक होता है और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा महससू कराता है। इससे बार-बार अतिरिक्त कैलोरी लेने से आप बच जाते हैं। वेट कम करने के लिए जब भी खिचड़ी का सेवन करें इसे पतला रखें। खिचड़ी वैसे भी गाढ़ी नहीं खानी चाहिए। साथ ही इसमें एक चम्मच घी जरूर डालें। कम मात्रा में शुद्ध घी सेहत के लिए अच्छा और सुपाच्य होता है।

पेट में नहीं लगता है भारीपन
महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान अक्सर कब्ज या अपच की स्थिति बनती है, ऐसे में खिचड़ी खाना फायदेमंद होता है और आरामदायक भी। इसे खाने के बाद पेट में अतिरिक्त भारीपन नहीं लगता और जल्दी पाचन भी हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
