Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Sawan 2022: नहीं टूटेगा सावन सोमवार का व्रत, बस खानपान में इन बातों का रखें ध्यान
सावन मास हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है। इसे पूरे साल का सबसे शुभ महीना माना जाता है। जिस दौरान भक्तगण भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए ना केवल पूजा-पाठ करते हैं, बल्कि इस माह सोमवार के दिन अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए व्रत रखने की विशेष मान्यता है। सावन के महीने में सोमवार के दिन रखे जाने वाले व्रत को सावन सोमवार व्रत के रूप में जाना जाता है। जहां कुछ लोग इस दिन निर्जला व्रत रखते हैं तो कुछ लोग दिन भर हल्का सात्विक भोजन करते हैं। हालांकि, व्रत के दौरान खानपान को लेकर अतिरिक्त सजगता बरतने की आवश्यकता होती है। दरअसल, सावन के सोमवार व्रत के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों को खाने की मनाही है, जबकि आप कुछ चीजों को व्रत में आसानी से खा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सावन सोमवार व्रत से जुड़े खान-पान के कुछ नियमों के बारे में बता रहे हैं-
सावन सोमवार व्रत में खा सकते हैं यह चीजें

साबूदाना
सावन के सोमवार के व्रत में साबूदाने का सेवन करना अच्छा माना जाता है। व्रत के दौरान यह आपको एनर्जी प्रदान करेगा। आप व्रत के दौरान साबूदाने को कई अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं। मसलन, साबूदाने की खीर से लेकर खिचड़ी और साबूदाना वड़ा बनाया जा सकता है।

मौसमी फल
सावन के महीने में आप मौसमी फलों को अवश्य खाएं। विटामिन और मिनरल युक्त यह फल आपको कई तरह के पोषक तत्व प्रदान करेंगे। जिससे आपको किसी भी तरह की थकान, एनर्जी में कमी व अन्य समस्या नहीं होगी। इस दौरान आप आम, केला, सेब आदि मौसमी फल हम खा सकते हैं, लेकिन सोमवार के व्रत में तरबूज और खरबूजे का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो फलों का रस निकालकर पी सकते हैं या फिर फ्रूट चाट भी बनाई जा सकती है।

उबले आलू
सावन के सोमवार के व्रत के दौरान उबले हुए आलू का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है। यह आपको फिलिंग अहसास करवाने के साथ-साथ एनर्जी भी प्रदन करते हैं। आपको बस कुछ आलू उबालने हैं, थोड़ा नमक मिला है और इसे जीरा के साथ तड़का देना है और यह तैयार हो जाएगा। वहीं, अगर आप कुछ अच्छा खाना चाहते हैं और अपने टेस्ट बड को भी शांत करना चाहते हैं तो उबले आलू की मदद से टिक्की व अन्य भी कई डिशेज बनाई जा सकती हैं।

दही
व्रत के दौरान दही खाना काफी अच्छा माना जाता है। यह ना केवल खाने में टेस्टी होती है, बल्कि आपके पेट को डिटॉक्सीफाई करने के लिए भी मददगार है। आप व्रत के दौरान दही का सेवन करके अपने शरीर के तापमान को बनाए रख सकते हैं। हालांकि, दही के अलावा पनीर खाना भी काफी अच्छा विचार हो सकता है।

मेवे
यदि आप भरपेट भोजन नहीं करना चाहते हैं, या आप उपवास के दौरान कुछ पकाना नहीं चाहते हैं, तो ऐसे में सूखे मेवे का सेवन करें। वे ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत हैं, जिन्हें सावन के महीने में उपवास के दौरान खाया जा सकता है।

खाएं यह आटा
व्रत के दौरान गेंहू के आटे का सेवन करने की मनाही होती है। लेकिन आप आलू की क्लासिक सब्जी के साथ चपाती, थालीपीठ या पूरी बनाने के लिए कुट्टू, राजगिरा, सिंघारा जैसे आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या ना खाएं
• कुछ लोग श्रावण काल के दौरान पूरी तरह से नमक से परहेज करते हैं, जबकि अन्य अपने भोजन में सेंधा नमक का उपयोग करते हैं। अगर आपने व्रत रखा है तो आपको रेग्युलर सॉल्ट, एप्सम नमक या पिंक सॉल्ट आदि से निश्चित रूप से बचना चाहिए।
• अगर आप सावन में सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको लहसुन और प्याज को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, व्रत के दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। सात्विक भोजन का पालन करने का एक स्पष्ट तरीका है कि इन दोनों इंग्रीडिएंट से पूरी तरह से परहेज किया जाए।
• यदि आप श्रावण का व्रत कर रहे हैं तो आपको रेड मीट से लेकर अंडे तक से दूरी बनानी चाहिए। सात्विक आहार के दौरान मांसाहारी भोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
• शराब का सेवन प्रकृति में तामसिक माना जाता है जिसका अर्थ है कि आप इसका सेवन व्रत के दौरान नहीं कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
