Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
तमाम कोशिशों के बावजूद भी नहीं कम हो रहा वजन, तो बचें इन चीजों से
आज के समय में अधिकांश लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं। देखा जाए तो वजन बढ़ने के पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खाने की गलत आदतें और एक्सरसाइज ना करने जैसे कई कारण हो सकते है। बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए लोग घंटों जिम में बिताते है, योग करते है, एरोबिक्स करते है और तो और अपनी फेवरेट खाने की चीजों से भी दूरी बना लेते है। लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी वजन कम नहीं होता है तो निराशा और बढ़ जाती है। तो अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यूं इतना वर्कआउट करने के बाद भी वजन कम क्यूं नहीं हो पाता।
देखा जाए तो वजन कम करना एक धीमी प्रक्रिया है, चाहे आप किसी भी उम्र में कोशिश करें। खासकर, 30 साल के बाद, आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, ऐसे में सभी प्रयासों के बावजूद आपको बढ़ते वजन को कम करने के संबंध में वांछित परिणाम नहीं मिल पाते। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो रोजमर्रा की जिंदगी में आप अनजाने में कुछ सामान्य गलतियां करते हैं और इसी कारण जो बदलाव आप खुद में लाना चाहते है उसमें सफल नहीं हो पा रहे। यहां हम आपको उन कॉमन मिस्टेक के बारे में बताने जा रहे है, जिनके कारण वजन कम करने का आपका लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा।

1: सिर्फ वजन घटाने पर फोकस करें:
डॉक्टरों का मानना है कि वजन कई चीजों से प्रभावित होता है, जिसमें आपके शरीर में पानी की मात्रा भी शामिल है। कई बार, वॉटर रिटेंशन के कारण वजन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके अलावा, यदि आप नियमित रूप से कसरत करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों में वृद्धि हो सकती हैं जो कि वजन के पैमाने पर ज्यादा प्रतिबिंबित नहीं होगी।

2: कम कैलोरी वाला खाना:
वजन कम करने का मतलब ये कतई नहीं है कि आप पूरे दिन भूखे रहें। वजन घटाने के लिए कैलोरी को कम करने की आवश्यकता होती है और इसलिए आपको कंज्यूम करने से अधिक कैलोरी बर्न करनी होगी। इसलिए, ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें बहुत अधिक कैलोरी न हो ताकि व्यायाम से इसे कम करना आसान हो।

3: एक्सरसाइज या वर्कआउट ना करना:
हेल्दी वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज का हमेशा बहुत बड़ा योगदान होता है। अब अगर आप ये सोचते है कि केवल भूखे रहकर आप अपना वजन घटा लेंगे तो आप गलत सोचते है। क्यूंकि इसके लिए एक्सरसाइज का भी एक बड़ा रोल है। मांसपेशियों के साथ-साथ फैट को कम करने के लिए हर दिन एक्सरसाइज करना जरूरी है। बल्कि ये आपके मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन को मजबूत करने में भी आपकी मदद कर सकता है।

4: कम फैट वाली डाइट लेना:
एक्सपर्टस का मानना है कि लो फैट या डाइट फूड हमेशा सेहत के लिए खतरनाक होते है। इनसे आपको वजन कम करने में मदद नहीं मिलेगी, खासकर जब आप 30 साल के हो चुके हो। अधिकांश डाइट फूड में स्वाद बढ़ाने के लिए अनहेल्दी शुगर और ऑइल भरे जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह है। जबकि सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल की रिपोर्टस ये कहती है कि एक इंसान को प्रतिदिन अपनी डाइट में 2,000-कैलोरी यानि हर दिन 12 बड़े चम्मच से कम चीनी शामिल करनी चाहिए।

5: डाइट में प्रोटीन की अनदेखी:
पोषण पाने के लिए आपकी रोजर्मरा की डाइट में सभी पोषक तत्व संतुलित मात्रा में होने चाहिए। और अगर बात वजन कम करने की है तो, पर्याप्त प्रोटीन नहीं खाने से आप वजन कम करने के अपने लक्ष्य को नहीं पा सकेंगे। दरअसल प्रोटीन भूख को कम करने में मदद करता है, ऐसे में आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसका अलावा प्रोटीन हमारी मांसपेशियों की रक्षा करता है और यहां तक कि मेटाबॉलिक रेट को भी बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
