Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पीनट बटर या उबली हुई मूंगफली: क्या है सेहत के लिए फायदेमंद

बॉडी बनाने से लेकर फिट रहने तक आज पीनट बटर हर किसी की पसंद बन चुका है। फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए पीनट बटर सबसे पसंदीदा प्रोटीन स्नैक्स बन चुका है। लेकिन न्यूट्रिशन एक्सपर्ट भुवन रस्तोगी ने पीनट बटर के अलावा भी कई अन्य स्नैक्स हैं जो पीनट बटर की तुलना में हेल्दी है। इसमें हेल्थी फेट का भी एक बड़ा हिस्सा होता है। उन्होंने इस बात की जानकारी देने के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होने ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन स्नैक जिसे उकाडालेलिया शेंगा या उबली हुई मूंगफली के बारे में जानकारी दी।
भुवन रस्तोगी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,- पीनट बटर अब फैशन में है लेकिन भारतीयों के पास मूंगफली के स्नैक्स के अपने एडिशन हैं जो समान लाभ देते हैं। उकदलेलिया शेंगा के लिए बस मूंगफली के छिलकों को हल्के से तोड़ लें और उन्हें प्रेशर कुकर में तीन से 4 सीटी आने तक उबालें। यह मराठी घरों में एक आम नाश्ता है। जो वहां के स्ट्रीट फूड में भी काफी फेमस है। जिन लोगों को नहीं पता है उनके लिए मूंगफली प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। उनमें अन्य स्वस्थ पोषक तत्व, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन भी मौजूद होता है।
भुवन रस्तोगी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पीनट बटर बिना किसी एडिटिव्स के पिसे हुए भुने हुए मेवे के अलावा और कुछ नहीं है। 100 ग्राम मूंगफली या 100 ग्राम मूंगफली का बटर लगभग 600 कैलोरी के साथ 21-24 ग्राम प्रोटीन और 50-52 ग्राम फेट देता है। जो फेट की लगभग दोगुनी मात्रा देता हैं। प्रोटीन का एक अच्छा सहायक स्रोत हैं।
आगे उन्होने बताया कि 50 ग्राम प्रोटीन के लिए, लगभग 100 ग्राम फेट, जो केवल वसा से 800 कैलोरी है, कुल मिलाकर लगभग 1,200 कैलोरी के साथ खत्म होता है, उन्होंने हेल्थ विकल्प बनाने की जरूरत पर प्रकाश डाला है। जो जरूरत के एक बड़े हिस्से को पूरा करने के लिए नट्स का यूज करने की कोशिश की जाती है। उबली हुई मूंगफली सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, गुड वसा, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता हैं।
पौष्टिक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, उबली हुई मूंगफली ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। "आधा कप उबली हुई मूंगफली में बिना कोलेस्ट्रॉल के लगभग 286 कैलोरी होती है। विटामिन ई और बी, जो मांसपेशियों और अंगों की वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, उबली हुई मूंगफली में भी मौजूद होता हैं। आपकी दैनिक थाइमिन की जरूरत सिर्फ आधा कप उबली हुई मूंगफली से पूरी की जा सकती है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जिसे रोज अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। इसमें बहुत ज्यादा फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को किसी तरह का नुकासन होने से बचाता हैं। इतना ही नहीं ये डायबिटीज, दिल की बीमारी और कैंसर जैसे बड़े जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। मूंगफली के उबले हुए रूप में सूखे-भुने हुए रूप की तुलना में कहीं ज्यादा फाइबर मौजूद होता है।
मूंगफली को रात को खाने के स्थान पर आप इसे सुबह के नाश्ते में शामिल करने की कोशिश करें। खासकर अगर आप वजन कम करना चाहते हैं। संतुलित आहार के हिस्से के रूप में मूंगफली को कम मात्रा में खाने से आपका वजन कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
