Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
हॉट फ्लैशेस से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये लॉकल फूड, रुजुता दिवेकर दिवेकर ने शेयर किए 3 फूड
चालीस से पचास की उम्र के बीच जब महिलाओं को मेनोपॉज शुरू होता है तो उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है। जिससे उन्हें स्किन पिगमेंटेशन से लेकर बालों का झड़ना, बहुत अधिक भूख लगना, ब्लोटिंग व इरिटेशन आदि की समस्या होती है। लेकिन इन सभी समस्याओं में से हॉट फ्लैशेस एक ऐसी समस्या है, जिससे महिलाएं सबसे अधिक परेशान रहती हैं। हॉट फ्लैशेस में महिला को बहुत अधिक गर्मी महसूस होने के साथ ही शरीर से खूब पसीना आता है। लेकिन हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके ऐसे तीन फूड्स के बारे में बताया हैं, जो हॉट फ्लैशेस की समस्या को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं-

नारियल की बर्फी
नारियल की बर्फी जिसे कोपरा पाक भी कहते है, हॉट फ्लैशेस को मैनेज करने में ये खूब मदद कर सकता है। आप इसका एक पीस सुबह 11 बजे या दोपहर के भोजन के बाद ले सकती हैं। बता दें कि नारियल में एसेंशियल फैटी एसिड होते हैं। ये फैटी एसिड शरीर में खोई हुए ऊर्जा को रिस्टोर करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, नारियल में लॉरिक एसिड भी होता है जो यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो नारियल के अलावा केवल मां के दूध में मौजूद होता है। कुछ महिलाओं को मेनोपॉज और प्री-मेनोपॉज के दौरान शुगर क्रेविंग्स होती हैं, लेकिन नारियल की बर्फी के सेवन से उनकी यह शुगर क्रेविंग्स भी शांत हो जाती हैं।

तिल की चटनी
तिल की चटनी भी हॉट फ्लैशेस से बचने के लिए अच्छी है। यह चटनी करेले के छिलके और तिल से बनाई जाती है। आप इसे करेले के अलावा दूधी, कद्दू आदि के साथ भी बना सकती है। तिल की चटनी आपके शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही तिल में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है और इस तरह यह हड्डियों के खनिज घनत्व के लिए अच्छा है। यह लोकल चटनी पिगमेंटेशन से लेकर गैस, सूजन और एसिडिटी आदि समस्याओं को भी मैनेज करती है।

कच्चे केले के चिप्स
ये सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिनकी एक महिला को आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, इन चिप्स में विटामिन बी 6 पाया जाता है, जो आपकी नसों को शांत करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह आपके नमकीन खाने की इच्छा को कम करने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
