Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ट्रेवलिंग के दौरान डाइट पर बने रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ट्रेवलिंग करना हम सभी को अच्छा लगता है। अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी से दूर नई जगहों को एक्सप्लोर करने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। हालांकि, यह देखने में आता है कि जब आप ट्रेवलिंग कर रहे होते हैं तो आपको बार-बार फूड क्रेविंग होती है। ऐसे में अपनी डाइट पर बने रहना काफी मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण हम कभी भी किसी भी टाइम पर कुछ भी खा लेते हैं। जिससे हेल्थ पर विपरीत असर पड़ता है। खासतौर से, अगर आप किसी खास तरह की डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो यह अधिक खतरनाक है। लेकिन अगर आप कुछ आसान उपाय अपनाते हैं तो इससे आप ट्रेवलिंग के दौरान भी अपनी डाइट पर बने रह सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

अपना स्टॉक करें कैरी
यह एक आसान टिप है, जो ट्रेवलिंग के दौरान आपके बेहद काम आने वाला है। खासतौर पर, अगर आप किसी खास डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो यह टिप आपके लिए बेहद प्रभावी होगा। मसलन, नट्स फैटी एसिड और प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जिन्हें कैरी करना आसान है। इसके अलावा, आप ओट्स भी अपने साथ कैरी करें। इसे आप अपने कमरे में मौजूद इलेक्ट्रिक केतली से गर्म पानी डालकर बना सकती है। इसी तरह, आप पीनट बटर को अपने साथ रखें। ये प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर, स्वस्थ वसा, मैग्नीशियम, विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

लोकल मार्केट को करें एक्सप्लोर
अगर आप ट्रेवलिंग करते हुए भी अपनी डाइट के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में लोकल मार्केट को एक्सप्लोर करें। मसलन, जब हमें स्नैक्स टाइम में भूख लगती है तो हम चिप्स, चॉकलेट या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। लेकिन जब आप लोकल मार्केेट को एक्सप्लोर करते हैं तो आपको काफी कुछ सस्ता और अपनी डाइट के अनुसार मिल जाता है। मसलन, आप कुछ सब्जियों से सलाद या चाट बना सकते हैं। वहीं, लोकल फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। ये यकीनन काफी अच्छा ऑप्शन है।

ढेर सारा पानी पीएं
ये एक आसान ट्रिक है जो ट्रेवलिंग के दौरान आपको अधिक हेल्दी व डाइट पर बने रहने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, जब आप ट्रेवलिंग करते हैं तो आपको बार-बार भूख लगती है और कुछ ना कुछ खाने का मन करता है। लेकिन अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे आपकी ट्रेवलिंग फूड क्रेविंग काफी कम हो जाती है और आप अपनी डाइट पर आसानी से बने रह पाते हैं।

पोर्शन साइज की ना करें अनदेखी
जब हम ट्रेवलिंग करते हैं तो अक्सर हम कितना खा रहे हैं, इस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन पोर्शन कण्ट्रोल ना करने की स्थिति में हम अपने ट्रैक से भटक जाते हैं। ओवरईटिंग आपका कैलोरी काउंट बढ़ाते हैं और फिर डाइट पर रहने का कोई लाभ नहीं होता है। इसलिए जब भी ट्रेवल करे तो अपने पोर्शन कण्ट्रोल पर विशेष रूप से ध्यान दे, ताकि आप खुद को अधिक हेल्दी रख पाएं।

स्मार्टली सलेक्ट करें भोजन
जब आप ट्रेवलिंग कर रहे हैं तो आपको अपना फूड थोड़ा स्मार्टली सलेक्ट करने की जरूरत होती है। मसलन, अगर आप बाहर का खाना ऑर्डर कर रहे हैं तो उन डिशेज पर अधिक फोकस करें, जो प्रोटीन में अधिक हों और कैलोरी में कम हों। मसलन, अप मछली या लीन मीट चुन सकते हैं, जो तली हुई के बजाय ग्रिल्ड हों। इसी तरह, स्टार्च वाले फूड्स की जगह आप सलाद या सब्जियों की एक बड़ी सर्विंग लें। इस तरह आप अधिक बेहतर ऑप्शन चुनकर आप अपनी डाइट को फॉलो कर पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
