Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कौन से अनाज अंकुरित करके खाने के लिए अच्छे हैं? जानें खाने का तरीका और फायदे
अंकुरित अनाज जिसे स्प्राउट भी कहते है सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। क्यूंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बेहतर सेहत बनाए रखने में सहायक है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ए, बी, सी व ई से भरपूर होता है।
इतना ही नहीं इसमें फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे प्रमुख आवश्यक तत्व भी पाए जाते हैं। इसलिए कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को नाश्ते में स्राैसउट खाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहते है, तो मैं बतादूं कि हर दिन आप अलग-अलग तरह के अनाज को अंकुरित करके वैरायटी ऑफ स्प्राउटस का मजा ले सकते है, ताकि हर दिन एक जैसा ब्रेकफास्ट खाकर आपको बोरियत महसूस ना हो।

कौन से अनाज को अंकुरित करके खाया जा सकता है?
ऐसे कई तरह के अनाज है जिन्हें अंकुरित किया जा सकता है। यानि अगर आपके स्पाउटस बाउल में अब तक केवल चना, मोठ और मूंग की दाल ही शामिल थी तो अब से आप जौ, मक्का, रागी, बाजरा, काली दाल, सूखे मटर का नाम भी स्पाउटस की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर बीजों की बात करें तो अंकुरित होने के बाद आप अल्फा-अल्फा, मेथी के बीज, खजूर के बीज, कद्दू के बीज और तरबूज के बीज खा सकते हैं।

स्प्राउट कैसे खाएं?
स्प्राउट का सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी अनाज अंकुरित कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं। फिर इसमें बारीक कटी हुई खीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर ड़ालें और इन सब पर नींबू का रस निचोड़ लें। जिसके बाद इन सबको अच्छे से मिलाकर खाए।
इसके अलावा आप अपने पसंदीदा सूप में भी स्प्राउटस मिला सकते हैं। जो सूप के स्वाद को बदलने के साथ-साथ उसे और हेल्दी बना सकता है।स्प्राउट को उबालकर भी खाया जा सकता हैं। जो इंफेक्शन का खतरा कम करने में मददगार है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखिएगा कि इसे कभी भी भूनने के बाद न खाएं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

स्प्राउट के फायदे
- स्प्राउट सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। यह एंटीऑक्सिडेंट में भरपूर होता है, जो डीएनए को नष्ट होने से बचाता है। इसके सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
- इसके अलावा, स्प्राउट में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करता है। इसे खाने के बाद आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती।
- स्प्राउटस का सेवन करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।
- स्प्राउटस खाकर शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, इसको खाने के बाद काफी समय तक पेट भरा महसूस होता है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती और ऐसे में आप ज्यादा खाना खाने से बच सकते हैं।
- स्प्राउट में अच्छे क्लोरोफिल गुण होते हैं। ऐसे में यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने में असरकारक है।
- स्प्राउट क्षारीय प्रकृति के होते हैं, इसलिए अगर आपको एसिडिटी की परेशानी रहती है, तो स्प्राउट का सेवन आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है ।



Click it and Unblock the Notifications
