Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Dimple Kapadia को 12 की उम्र में हुआ था कुष्ठ रोग, कितनी खतरनाक हैं ये बीमारी जानें
Dimple Kapadia once suffered from leprosy : बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को भला कौन नहीं जानता हैं? आज भी वो फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। डिंपल अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियां में रहती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक वक्त था जब डिंपल कुष्ठ रोग से पीड़ित थीं।
फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो 12 साल की थी जब उन्हें ये बीमारी हुई थी। उनकी कोहनी में ये बीमारी थी। हालांकि जब मैं इस मेडिकल कंडीशन के साथ मूवी के ऑडिशन के लिए पहुंची तो मुझे रिजेक्ट कर दिया, लेकिन बाद में ये मूवी उनकी झोली में आ गई। आइए इसी बहाने जानते हैं कि कुष्ठ रोग यानी लेप्रोसी आखिर कैसे कहते हैं और ये बीमारी कैसे फैलती हैं?

क्या हैं लेप्रोसी यानी कुष्ठ रोग?
आपको बता दें कि लेप्रोसी यानी कुष्ठ रोग को लेकर कई लोगों में गलतफहमी है कि यह रोग छूने से फैलता हैं। हाथ मिलाने, साथ उठने-बैठने से यह रोग फैलता है। लेकिन आपको बता दें कि यह कोई अछूत बीमारी नहीं हैं बल्कि बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है। कुष्ठ रोग का इलाज आसानी से हो सकता है। इसके शुरुआती लक्षण की जानकारी लगते ही तुरंत इलाज कराने से बीमारी जल्दी दूर हो जाती है। कुष्ठ रोग को हेन्संस रोग भी कहते हैं, जो माइक्रोवेक्टीरियमलैप्री नाम के बैक्टीरिया की वजह से होता है। यह आनुवांशिक और छुआछूत की बीमारी नहीं है। मतलब किसी के छूने से यह बीमारी नहीं फैलती हैं।

कुष्ठ रोग के लक्षण
- त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे, जो चपटे और फीके रंग के होते हैं।
- पैरों के तलुओं पर घाव होना, जिसमें दर्द नहीं होता है।
- मांसपेशी में कमज़ोरी
- चेहरे या कान के पास गांठ या सूजन, जिसमें दर्द नहीं होता है।
- छाती पर अजीब रंग का घाव या निशान होना।
- आंखों में समस्याएं।
- हथेली और तलवों पर सुन्नपन।
- पैरालिसिस या हाथों-पैरों का अपंग होना।
इलाज
इस बीमारी के लक्षण नजर आने में 2-5 साल का समय लगता है। इससे बचने के लिए इसके लक्षणों पर नजर रखना जरूरी होता है। इसके अलावा बच्चों में कुष्ठ रोग होने का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए उन्हें हमेशा संक्रमित से दूर रखें। यह बीमारी छूने से नहीं बल्कि हवा में फैले बैक्टीरिया के संक्रमण से हो सकता है। एंटीबायोटिक दवाओं से इस रोग का इलाज होता है। कुष्ठ रोग के इलाज के लिए मल्टीड्रग थेरेपी भी बनाई गई है, जो दुनियाभर में फ्री में उपलब्ध है, ये बीमारी को पूरी तरह खत्म कर देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











