Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
प्रदूषण की मार से फेफड़ों का बचाएगा यह आयुर्वेदिक काढ़ा, इस तरह करें घर पर तैयार
Kadha Recipe To Protect Lungs From Pollution: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर अपने चरम पर है। कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। हवा जहरीली हो चुकी है, सांस लेने में परेशानी आ रही है तो भारी स्मॉग के कारण आंखे खोलना तक मुश्किल हो गया है। विशेषज्ञों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे सबसे ज्यादा प्रभावित गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग होते हैं। धूल, धुआं और जहरीले कणों के कारण फेफड़ों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और फेफड़ों को मजबूत रखना हमारी पहली जिम्मेदारी बन जाती है। लेकिन इसका इलाज केवल दवाएं लेना नहीं हैं, बल्कि आपको आयुर्वेद और प्राकृतिक चीजों से खुद को स्वस्थ बनाने पर काम करना होगा। ऐसे में, हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर एक ऐसे हर्बल काढ़े के बारे में बताया, जो आपके फेफड़ों को मजबूत करने में मदद करेगा। अगर आप भी प्रदूषण से होने वाले नुकसान से खुद को बचाना चाहते हैं, तो घर पर ये आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार करके पी सकते हैं। जी हां। तुलसी, लौंग, हल्दी, काली मिर्च, गुड़ और नींबू रस जैसी औषधीय चीजों से बना यह काढ़ा न केवल फेफड़ों को साफ करता है, बल्कि शरीर को प्रदूषण के दुष्प्रभाव से भी बचाता है। तो आइए, जानते हैं इस काढ़े को बनाने का तरीका और फायदे -

ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा
सबसे पहले आप एक पैन में दो कप पानी लें। इसमें 4-5 तुलसी की पत्तियां, 2 लौंग, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच गुड़ और चुटकीभर काली मिर्च डालकर उबालें। जब पानी जब आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे छानकर इसमें नींबू का रस मिलाएं और घूंट-घूंट करके इस काढ़े का सेवन करें। यह हर्बल काढ़ा प्राकृतिक तरीके से फेफड़ों को स्वस्थ रखने का आसान और प्रभावी उपाय है।
काढ़ा पीने के क्या फायदे हैं?
फेफड़ों की सफाई करे
तुलसी और हल्दी में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो फेफड़ों में जमा हानिकारक कणों को बाहर निकालने में मददगार साबित होते हैं। तुलसी के पत्ते म्यूकस यानी बलगम को पतला करते हैं, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। वहीं, जब आप इस मौसम में इसका नियमित सेवन करते हैं तो फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होने लगती है।
सूजन और संक्रमण से राहत दिलाए
लौंग और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इस मौसम में फेफड़ों और गले में आई सूजन को कम करते हैं। ये तत्व बैक्टीरिया और वायरस से लड़ते हैं, जिससे आपको सर्दी-खांसी, गले में खराश और श्वसन संक्रमण से राहत मिल जाती है।
इम्यूनिटी को बूस्ट करे
इस काढ़े में मौजूद काली मिर्च और गुड़ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। काली मिर्च शरीर में गर्मी बनाए रखती है, जबकि गुड़ में आयरन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
गले को दे आराम
इस काढ़े में मौजूद नींबू गले को आराम देता है। नींबू का रस विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है, जो इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। यह फेफड़ों में जमी गंदगी को साफ करता है और सांस लेने की क्षमता को सुधारने में मदद करता है। साथ ही, यह खांसी और गले की जलन को भी शांत करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
