Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
E. coli outbreak: अमेरिका में गाजरों से फैला संक्रमण, फेंकने की दी सलाह; इन लक्षणों से करें पहचान
अमेरिका में एक गंभीर ई कोली प्रकोप फैलने का मामला सामने आया है, जिसमें संक्रमित गाजर खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सीडीसी के अनुसार, 18 राज्यों से करीब 39 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए हैं। गाजर में ई कोली बैक्टीरिया मिलने के बाद, अमेरिका के स्टोरों से ऑर्गेनिक और बेबी गाजर वापस मंगाए जा रहे हैं ताकि इस प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके।
ग्रिमवे फार्म्स जहां ये गाजर उगाई गई थी, अब इस फार्म्स ने पुष्टि की कि उसकी सभी गाजर ई कोली बैक्टीरिया से संक्रमित हैं, जिससे खासकर बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। सीडीसी ने संक्रमित गाजर खाने से बचने की चेतावनी दी और घर में पड़ी गाजर को तुरंत फेंकने की सलाह दी है।

क्या है ई कोली बैक्टीरिया और कैसे फैलता है?
Clevelandclinic.org के अनुसार, ई कोली बैक्टीरिया मनुष्य और जानवरों की आंतों में रहते हैं और शरीर के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण पैदा कर सकते हैं। हालांकि, अधिकांश समय ये बैक्टीरिया बिना नुकसान के आंतों में रहते हैं, लेकिन कुछ प्रकार के ई कोली का सेवन जानलेवा हो सकता है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियाँ हो सकती हैं।
डायरिया उत्पन्न करने वाले ई. कोली स्ट्रेन मल-मुख मार्ग से फैलते हैं, जहां बैक्टीरिया की छोटी मात्रा मुंह और पाचन तंत्र तक पहुंच जाती है। कुछ स्ट्रेन अधपके मांस और बिना पाश्चुरीकृत पेय पदार्थों के माध्यम से भी फैल सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
इस संक्रमण के लक्षण
US डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, ई-कोली पॉइजनिंग के लक्षण 2 से 8 दिनों में दिखाई देते हैं और लगभग 1 हफ्ते तक रहते हैं। इसके लक्षण कुछ ऐसे हो सकते हैं, खूनी दस्त (खासकर E. coli O157 स्ट्रेन से संबंधित), पेट में ऐंठन, हल्का बुखार, थकान और कमजोरी, और पेशाब में कमी (शरीर में पानी की कमी के कारण)। ये लक्षण गंभीर हो सकते हैं, इसलिए इलाज की आवश्यकता होती है।
ई. कोली संक्रमण के लक्षण आमतौर पर दूषित खाना या पानी के सेवन के 3-5 दिनों में दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ बैक्टीरिया जल्दी बीमार कर सकते हैं या लक्षण 10 दिन तक देर से दिख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
