Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Michael Clarke Diagnosed Skin Cancer: महान क्रिकेटर को हुआ स्किन कैंसर, क्या आप पहचानते हैं शुरुआती संकेत?
Michael Clarke Diagnosed Skin Cancer: दुनियाभर में मशहूर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और महान बल्लेबाज़ माइकल क्लार्क (Michael Clarke) हाल ही में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। क्लार्क को स्किन कैंसर (Skin Cancer) की बीमारी हुई है। हालांकि इससे पहले भी क्लार्क को स्किन कैंसर हो चुका है। क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने चाहने वालों को इस बीमारी के बारे में बताया। जिसके बाद से उनके फैंस को क्लार्क की हेल्थ की चिंता सता रही है। यह खबर क्रिकेट फैंस के लिए झटका है और साथ ही लोगों को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी भी देती है।
स्किन कैंसर अक्सर धूप में ज्यादा समय बिताने और त्वचा पर होने वाले अनदेखे बदलावों की वजह से बढ़ता है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर शुरुआती लक्षण क्या हैं और किन बचाव के तरीकों से इसे रोका जा सकता है? आइए आज जान लेते हैं स्किन कैंसर के शुरुआती लक्षण ताकी ऐसी गंभीर बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

माइकल क्लार्क को हुआ स्किन कैंसर
माइकल क्लार्क लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे और उन्हें दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में गिना जाता था। उनकी स्किन कैंसर की खबर ने फैन्स को चौंका दिया है। दरअसल, माइकल को पहली बार साल 2006 में स्किन कैंसर का पता चला था। इसके बाद से लगातार वो इस बीमारी से जूझ रहे हैं और इलाज करवा रहे हैं। क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इमोशनल पोस्ट किया और उसमें लिखा कि- त्वचा कैंसर सच है! आज मेरी नाक से एक और कैंसर निकल गया। अपनी त्वचा की जांच जरूर करवाएं, यह एक दोस्ताना रिमाइंडर है। रोकथाम इलाज से बेहतर है, लेकिन मेरे मामले में, नियमित जांच और जल्दी पता लगाना जरूरी है। शुक्र है कि जल्दी पता चल गया। ऐसे में अब लोगों को भी इस बीमारी की चर्चा ने चिंता में डाल दिया है। ऐसे में जानते हैं कि स्किन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
स्किन कैंसर के शुरुआती लक्षण
त्वचा पर नए या असामान्य तिल (moles) का उभरना।
पहले से मौजूद तिल का रंग, आकार या साइज बदलना।
त्वचा पर न भरने वाले घाव या लाल धब्बे।
त्वचा पर खुजली, जलन या खून आना।
धूप के संपर्क में आने वाले हिस्सों पर असामान्य बदलाव।
स्किन कैंसर से बचाव के उपाय
सनस्क्रीन का इस्तेमाल - बाहर निकलने से पहले SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं।
धूप से बचाव - खासकर 10 बजे सुबह से 4 बजे शाम तक धूप से बचें।
फुल स्लीव कपड़े पहनें - त्वचा को सीधी धूप से सुरक्षित रखें।
रेगुलर स्किन चेकअप - त्वचा पर किसी भी नए तिल या बदलाव को नजरअंदाज न करें।
हेल्दी लाइफस्टाइल - संतुलित आहार और पर्याप्त नींद से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
फैन्स की बढ़ी चिंता
माइकल क्लार्क के स्किन कैंसर की बात सामने आने के बाद से ही फैंस चिंता में पड़ गए हैं। अब सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। फैन्स सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही, उनकी यह कहानी लोगों को अपनी सेहत और त्वचा की सुरक्षा को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित कर रही है। माइकल क्लार्क ने खुद लोगों से अपील की कि वो पहले से ही जागरूक रहें ताकी ऐसी बीमारी बढ़े नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
स्किन कैंसर का धूप सबसे बड़ा कारण है, लेकिन जेनेटिक्स, कमजोर इम्यून सिस्टम और केमिकल्स के ज्यादा संपर्क में आना भी इसके कारण हो सकते हैं। यह ज्यादातर 40 साल से ऊपर के लोगों में देखा जाता है, लेकिन धूप में ज्यादा रहने वाले युवाओं में भी यह बढ़ रहा है। शुरुआती स्टेज पर पहचान लिया जाए तो इलाज संभव है।



Click it and Unblock the Notifications
