Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शराब के नशे को उतारता है शहद

रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री का दावा है कि शहद में पाए जाने वाला फ्रुक्टोज शराब को नुकसान रहित पदार्थो में तोड़ने में शरीर की मदद करता है। यह फ्रुक्टोज गोल्डेन सिरप में भी पाया जाता है। रॉयल सोसाइटी के जॉन एम्स्ले का कहना है कि नशे का खुमार कष्टकर इसलिए होता है क्योंकि शराब पहले एसीटलडिहाइड में बंटती है। यह तत्व शरीर के लिए जहरीला होता है।
फ्रुक्टोज की मदद से एसीटलडिहाइड एसीटिक अम्ल में बदल जाता है। यह अम्ल जब शरीर की उपापचय क्रिया में खर्च हो जाता है और कार्बन डाई ऑक्साइड में बदलता है जो शरीर से बाहर हो जाती है। पावरोटी पर जब आप शहद लगाकर खाते हैं, तो इससे शरीर को पाटेशियम और सोडियम भी मिलता है जो शरीर को शराब के असर को झेलने में सहयोग करता है।
'कंज्यूमर्स गुड केमिकल गाइड' के लेखक एम्स्ले ने कहा कि एसीटलडिहाइड एक जहरीला रसायन है, जिससे नशे का खुमार चढ़ता है। इसमें सिर में दर्द और उल्टी महसूस होती है और कई बार उल्टी हो भी जाती है। एसीटलडिहाइड के कम जहरीले रसायन में टूटने के साथ खुमार भी धीरे-धीरे उतरता जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications