Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
हार्ट अटैक से बचना है तो रोज़ पीजिये 3 से 5 बार कॉफी: शोध
(आईएएनएस)| हर रोज तीन-पांच कप कॉफी पीने से हृदय रोग (सीवीडी) से मरने का खतरा 21 फीसदी तक कम हो जाता है। यह बात एक नए अध्ययन में कही गई है। पुर्तगाल के फैकल्डेड डी मेडिसीन डा यूनीवर्सिडेड डी लिस्बोआ के प्रोफेसर डॉटर एंटेनियो वाज कारनीरो ने कहा,
"ऐसी बातों की पहचान करना जरूरी है, जो हृदय रोग से मरने की संभावना कम करते हैं। थोड़ी मात्रा में कॉफी पीने से यह लाभ हासिल किया जा सकता है। इससे पूरे यूरोप में स्वास्थ्य सेवा पर होने वाला खर्च कम किया जा सकता है।"

READ: चाय और कॉफी में कौन सी है फायदेमंद?
इंस्टीट्यूट फॉर साइंटिफिक इंफोर्मेशन ऑन कॉफी द्वारा प्रकाशित रपट में बताया गया है कि किस प्रकार जीवनशैली में परिवर्तन लाने से हृदय रोग से मरने का जोखिम कम किया जा सकता है।
अध्ययन के मुताबिक दिन में तीन बार कॉफी पीने से जोखिम को 21 फीसदी तक घटाया जा सकता है। तीन से पांच कप कॉफी पीने से टाइप-2 मधुमेह का जोखिम करीब 25 फीसदी तक कम होता है। जिन्हें मधुमेह होता है, उनके हृदय रोग से मरने की संभावना बढ़ जाती है।
रपट के मुताबिक, जीवन शैली में परिवर्तन करने से महिलाओं में हृदय रोग के मामले 50 फीसदी तक घटाए जा सकते हैं, क्योंकि करीब 73 फीसदी कोरोनरी हृदय रोग (सीएचडी) और 46 फीसदी क्लिनिकल सीवीडी का कारण खराब जीवन शैली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
