Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
चिकन को कितने दिन तक फ्रिज में चाहिए? ऐसे पहचानें मीट सड़ चुका है और स्टोर करने का तरीका
How Long Does Raw Chicken Last In the Fridge ? : हम में से लोग चिकन के इतने बड़े शौकीन होते हैं कि उनके घर के फ्रिज में आपको 24 घंटे चिकन स्टोर किए हुए मिल जाएंगे। कई लोग एक साथ इतनी मात्रा में चिकन ले आते हैं कि एक हफ्तें तक वो आसानी से चल जाएं।
कुछ लोग तो खाने के बाद भी बचे हुए चिकन को फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चे या पके हुए चिकन को फ्रिज में कितने दिन तक स्टोर किया जाना चाहिए?
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक कच्चे चिकन को 1-2 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं। वहीं पके हुए चिकन को लगभग 3-4 दिन तक के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि कच्चे और पके हुए चिकन को फ्रिज में स्टोर करने का तरीका।

क्यों चिकन को ज्यादा दिनों तक फ्रीज में नहीं रखना चाहिए?
रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे चिकन या मटन को 2 दिनों से ज्यादा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, जबकि पके हुए चिकन को फ्रिज में 3 से 4 दिन तक ही रखना चाहिए? अगर फ्रिज का तापमान 4 डिग्री से नीचे रहता है तो चिकन में बैक्टीरिया की ग्रोथ बहुत स्लो होती है, वहीं फ्रिज में ज्यादा तापमान में रहने से चिकन में बैक्टीरिया पनपने लगते है।
चिकन से बैक्टीरिया दूसरे खाद्य पदार्थों तक न पहुंचे। इसके लिए कच्चे चिकन को लीक-प्रूफ कंटेनर में रखना चाहिए, इससे चिकन लीक नहीं करेगा और इससे दूसरे खाद्य पदार्थ भी दूषित नहीं होंगे। पके हुए चिकन को भी एयरटाइट कंटेनर फ्रिजिंग किया जाना चाहिए। अगर आप कच्चे चिकन को ज्यादा दिनों तक स्टोर करना चाहते हैं तो इसे फ्रिजर में रखें।
खराब चिकन पहुंचा सकता है अस्पताल
अगर चिकन को फ्रिज में ज्यादा तापमान पर रखा जाए तो इन बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे चिकन जल्दी खराब हो जाता है। खराब हो चुके चिकन में कई तरह के टॉक्सिन होते हैं जो पकने के बाद भी उसमें ही रह जाते हैं। इसे खाने से ठंड लगना, मतली, उल्टी, दस्त, खूनी मल और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। समय रहते इलाज न मिले तो मरीज की मौत भी हो सकती है।
ऐसे करें स्टोर?
पहला तरीका-
मीट और चिकन दोनों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए सबसे पहले इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से धो लें। कम से कम दो से 3 बार पानी में अच्छी तरह साफ करने के बाद एक टोकरी की मदद से इसे छान लें। चिकन से गंदा पानी पूरी तरह निकल जाए इसके लिए इसे जालीदार बर्तन या छनी में कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे सुखाकर किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिजर में रख दें।
दूसरा तरीका-
अगर आप लंबे समय के लिए चिकन को स्टोर करना चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि उसके अंदर पानी की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। दरअसल पानी की वजह से इनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए कोशिश करें कि चिकन या फिर मीट के टुकड़ों को कुछ मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें ताकि पानी पूरी तरह सूख जाए। जब आप इसे बाहर निकालें तो पहले ठंडा होने दें और फिर इसे एयर टाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिजर में ही रखें।
तीसरा तरीका -
चिकन को हमेशा सामान्य फ्रीज की तुलना में फ्रीजर में स्टोर करें, इससे कच्चे चिकन की शेल्फ लाइफ 9 महीनें तक रहती है। और पका हुआ चिकन 2 से 6 माह तक चल सकता है।

ऐसे जानें कि फ्रिज में चिकन खराब हो चुका है?
टेक्सचर:
अगर चिकन के टेक्सचर में बदलाव आ चुका है, तो इसे धोने की जगह फेंक दें। खराब हो चुके चिकन को जिस बर्तन में आप धोएंगे, वह भी दूषित हो जाएगा।
गंध से पहचानें :
अगर फ्रिज में रखा चिकन बदबू मारने लगा है, तो समझ जाइए कि ये खराब हो चुका है। अगर आपको अमोनिया की तरह गंध आ रही है, तो तुरंत इसे निकालकर फेंक दें।
रंग:
फ्रिज में रखा चिकन ग्रे और ग्रीन रंग में बदल जाए, तो तुरंत इसे फेंक दें। चिकन को बैक्टीरिया से दूषित हो गया है, इसे खाने से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
