Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
अजमेर में पकड़ा गया 9000 किलो नकली गुड़, खरीदते हुए न खाएं धोखा, जानें मिलावटी गुड़ खाने नुकसान
Fake jaggery adulterated : राजस्थान के अजमेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुछ समय पहले एक कार्रवाई के दौरान मिलावटी गुड़ बनाने की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस फैक्ट्री में लगभग 9000 किलो मिलावटी गुड़ और सेफोलाइट नामक रसायन की एक-एक किलो की 30 थैलियां पाई गईं। यह रसायन मिलावट के लिए गुड़ में मिलाया जा रहा था। इसके अलावा टीम को वहां पर कई सड़े-गले गुड़ से भरे हुए पीपे भी मिले, जिनसे बदबू आ रही थी।
सर्दियों के मौसम में गुड़ की मांग बढ़ने के कारण मिलावटखोर इस अवसर का फायदा उठाकर अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं। हालांकि, इस तरह का मिलावटी गुड़ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

असली और नकली गुड़ की पहचान करना महत्वपूर्ण है, खासकर सर्दियों में जब इसकी मांग बढ़ जाती है और मिलावट का खतरा रहता है। यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप असली और मिलावटी गुड़ को पहचान सकते हैं।
ऐसे घर पर करें पहचान
FASSI की वेबसाइट के मुताबिक गुड़ में वॉशिंग पाउडर की मिलावट पता करने के लिए एक टेस्ट ट्यूब में 2 ग्राम गुड़ के साथ 1 एमएल HCL एसिड मिलाएं। अगर इसमें कोई झाग नजर नहीं आए तो समझ जाइए कि गुड़ के साथ कोई मिलावट नहीं है। वहीं बेकिंग सोडा का पता लगाने के लिए ये ही तरीका अपनाए बस इसमें 3 मिली HCL की बूंदे डालें, अगर इसमें कोई बदलाव न हो तो समझ जाए कि गुड़ में कोई बदलाव नहीं है।
इसके अलावा भी गुड़ की असलियत जानने का कुछ तरीका है।
रंग से पहचान
असली गुड़ का रंग गहरे भूरे या सुनहरे रंग का होता है। नकली गुड़ का रंग अधिक चमकदार पीला हो सकता है, क्योंकि इसमें रंग या केमिकल मिलाए गए होते हैं।
गुड़ की खुशबू और स्वाद
असली गुड़ की खुशबू मीठी और प्राकृतिक होती है। नकली गुड़ में हल्की केमिकल जैसी गंध आ सकती है, और इसका स्वाद भी थोड़ा कड़वा या अप्राकृतिक हो सकता है।
टेक्सचर (बनावट) से पहचान
असली गुड़ चिकना और थोड़ा नरम होता है। नकली गुड़ अक्सर बहुत कठोर और उबड़-खाबड़ होता है, क्योंकि इसमें मिलावट के पदार्थ मिलाए गए होते हैं।
पानी में घुलने का तरीका
थोड़ा सा गुड़ पानी में डालें। असली गुड़ धीरे-धीरे पूरी तरह घुल जाएगा, जबकि नकली गुड़ के कुछ टुकड़े तैरने लगते हैं या जल्दी टूटकर घुलते नहीं हैं।
छोटा टुकड़ा जलाएंगुड़ का एक छोटा टुकड़ा जलाने पर असली गुड़ हल्की खुशबू के साथ जलता है। नकली गुड़ जलने पर काली धुंआ पैदा करता है और उसमें केमिकल की गंध भी आ सकती है।
गुड़ खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
गुड़ की सतह पर चीनी का पाउडर या बहुत ज्यादा चमक न हो। भरोसेमंद दुकानों से ही गुड़ खरीदें, और खुले में बिकने वाले गुड़ से सावधान रहें। गुड़ में मिलावट सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है, इसलिए इन उपायों को ध्यान में रखकर ही असली गुड़ खरीदें।
नकली गुड़ खाने के सेहत को नुकसान
- नकली गुड़ में मिलाए गए केमिकल्स और अशुद्धियाँ पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती हैं, जिससे गैस, अपच, और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
- नकली गुड़ में अक्सर सेफोलाइट जैसे केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो शरीर में विषैले तत्व बढ़ाते हैं। ये केमिकल्स लिवर और किडनी को प्रभावित कर सकते हैं और उनकी कार्यक्षमता को कम कर सकते हैं।
- नकली गुड़ के सेवन से त्वचा पर मुंहासे, एलर्जी और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- नकली गुड़ में मौजूद हानिकारक रसायन फेफड़ों पर भी असर डाल सकते हैं। इसके सेवन से सांस लेने में तकलीफ, खांसी और अन्य श्वसन समस्याएं हो सकती हैं।
- नकली गुड़ में केमिकल्स होने से यह खून में विषैले पदार्थों को बढ़ा सकता है,
- कुछ मामलों में नकली गुड़ में ऐसे केमिकल्स होते हैं, जिनसे लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
